ताज़ा खबरें
देश में लागू हुआ नया वक्फ कानून, अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
देश में लागू हुआ वक्फ कानून, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी: खड़गे
विधानसभा से पारित विधेयक राज्यपाल नहीं रोके रह सकते: सुप्रीम कोर्ट

चंडीगढ़: संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मजदूर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के आवास की ओर जा रहे थे। मजदूर मुख्य रूप से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और ट्रेड यूनियनों के सदस्यों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

घटनास्थल के नाटकीय दृश्यों में झंडे लहराते और नारेबाजी करते प्रदर्शनकारियों को पुलिस रोकते हुए दिख रही है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर के आवास के बाहर सांझा मजदूर मोर्चा के किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। वे न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी मनरेगा के तहत कृषि मजदूरों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मजदूरों पर लाठी चार्ज किया और उन्हें तितर बितर कर दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पश्चिमी राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मान के संगरूर के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख