ताज़ा खबरें
बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा महागठबंधन
बंगाल में दिसंबर तक काम कर सकेंगे शिक्षक, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत
ऐसे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे: धनखड़
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून पर सरकार को दिया सात दिन का वक्त

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश से आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 22 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्लीवासी बारिश और आंधी का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। 22 और 24 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 22 से 24 जनवरी के बीच राजस्थान और ओडिशा में, 24 से 26 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 22 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख