ताज़ा खबरें
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच विधायक बने मंत्री
कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी बीएसएफ जवानों की बस, तीन शहीद
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को बताया असंवैधानिक

नई दिल्‍ली: देश में 67वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को राजपथ पर देश की विराट सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक के साथ-साथ पहली बार विदेशी सेना फ्रांस का मार्चिंग दस्ता भी भारतीय सैनिकों के साथ कदमताल करता नजर आया। रिपब्लिक डे परेड में पहली बार किसी मित्र देश की सेना ने हिस्सा लिया। फ्रांस की सेना की टुकड़ी भी भारतीय वीरों के साथ कदम मिलाते दिखी। जो भारत और फ्रांस के बीच गहरी होती दोस्ती का भी प्रतीक है। राजपथ पर आज सुबह फ्रांस के सैन्‍य दस्‍ते ने 'कदमताल' किया। कर्नल पॉल ब्‍यूरी के नेतृत्‍व में 75 सैनिक फ्रांसीसी सैन्‍य दस्‍ते में शामिल हुए। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते राजस्थान के बीकानेर में शुरू हुए साझा सैन्य अभ्यास-शक्ति में हिस्सा लेने के लिए फ्रांसीसी सेना का एक टुकड़ी आई थी।

इस टुकड़ी में फ्रांस की सेना के 56 जवान हैं। मेजर थिबौत डि लाकोस्ते इसका नेतृत्व कर रहे थे। अब इसी टुकड़ी ने गणतंत्र दिवस पर फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया। दरअसल दोनों मुल्कों के बीच रक्षा सहयोग में मजबूती तब आई थी जब पिछले साल अप्रैल, 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस यात्रा की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख