ताज़ा खबरें
जनता की अदालत में केजरीवाल बोले- 'दिल्ली में रहने के लिए घर नहीं'
पहले टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 280 रनों से रौंदा
प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति बाइडेन ने ड्रोन सौदे को दिया अंतिम रूप

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से यमुना किनारे उसके डूब क्षेत्र पर आयोजित किए जा रहे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का समर्थन किया और इस आयोजन से जुड़े विवादों को खारिज करते हुए कहा कि इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। ट्वीटों की एक श्रृंखला में नायडू ने कहा कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधताओं का उत्सव है और यह ‘भारत को प्रसिद्धि दिलाएगा।’ उन्होंने सेना की ओर से पीपे के पुल बनाए जाने को लेकर की जा रही आलोचना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ऐसे कई उदाहरण है जब कुंभ जैसे भारी जनसम्मेलन वाले आयोजनों में सेना की मदद ली गई। नायडू ने ट्वीट किया, ‘सेना द्वारा पीपे के पुल बनाए जाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा है। कुंभ मेला, नासिक में संक्रांति जैसे कई उदाहरण हैं जैसे जहां सेना ने ऐसा ही कार्य किया है।’ उन्होंने कहा कि इसमें एक ही कार्यक्रम में 36,000 कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह विविधताओं का उत्सव मनाने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। आईए उत्सव मनाएं और इस महोत्सव में शामिल हों।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित विश्व सांस्कृतिक महोत्सव भारत को प्रसिद्धि दिलाएगा। इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख