ताज़ा खबरें
पति कर सकता है स्त्रीधन का इस्तेमाल, पर लौटाना होगा: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पुलवामा हमले का इस्तेमाल राजनीतिक हित के लिए कर रही है। अमित शाह ने आंध्र प्रदेश में कहा कि कांग्रेस जिसके नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के लिए बोलते हैं, वे पीएम से सवाल करती है। कांग्रेस हमें राष्ट्रवाद न सिखाए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस कश्मीर के कारण ये सब आतंकवादी घटना पाकिस्तान करवा रहा है, वो कश्मीर समस्या का कोई जनक है तो नेहरू हैं। उनके कारण आज कश्मीर फंसा हुआ है। अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश में कश्मीर समस्या न होती। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 24 घंटे में से 18 घंटे काम करने वाले व्यक्ति हैं। उनकी देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर आपके आरोपों का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले के समय पीएम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अमित शाह ने कहा कि जिस दिन घटना हुई, उसी दिन पीएम जी कोई कार्यक्रम में थे, उसका मुद्दा बनाया गया है। आपको जितना आरोप लगाता है लगा दो।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख