ताज़ा खबरें
रोहित वेमुला दलित नहीं था- तेलंगाना पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट की दाखिल
केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट 7 मई को करेगा सुनवाई
भारत ने अमेरिकी सरकार की धार्मिक स्वतंत्रता वाली रिपोर्ट की अस्वीकार
इंडिया गठबंधन 300 लोकसभा सीटें जीतेगा - उद्धव ठाकरे का दावा

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर उसके घोषणापत्र की कुछ बातों को लेकर निशाना साध रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सक्ती में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस को देश को बांटने वाली पार्टी कहा है। मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना लगाते हुए कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम किया।

मोदी के आरोपों का प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा, "मेरी मां सोनिया गांधी का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हो गया। सच्चाई यह है कि ये (बीजेपी) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।" बेंगलुरु में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, पिछले 2 दिनों से यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपसे आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहती है। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं। 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। क्या किसी ने आपका सोना, मंगलसूत्र छीना?

उन्होंने कहा, "युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने देश को अपना सोना दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हो गया। सच्चाई यह है कि ये (बीजेपी) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।"

प्रियंका ने कहा कि महिलाओं के दिल में जो सेवा भाव होता है वो सेवा भाव हमारे देश की सारी पंरपराओं का आधार है। जब तक परिवार में सभी लोग सो नहीं जाते, महिलाओं को नींद नहीं आती और जब परिवार में कोई परेशानी होती है, तो महिलाएं अपने गहने गिरवी रख देती हैं। महिलाएं दूसरों को खाली पेट सोने देने की बजाय (स्वयं) भूखी सोना पसंद करेंगी। जब किसान कर्ज में डूब जाता है तो उसकी पत्नी अपना मंगलसूत्र गिरवी रख देती है। जब परिवार में बेटी की शादी होती है या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, तो महिला अपने गहने गिरवी रख देती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख