ताज़ा खबरें
अमेठी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने महज 24 घंटे में ही बदला उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के शिक्षक नियुक्ति केस में सीबीआई जांच को रोका

वायनाड (केरल): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाएं उनकी निजी संपत्ति नहीं है बल्कि यह प्रत्येक भारतीय नागरिक की हैं।इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। सत्ता के लिए दोनों की पार्टी अपने-अपने घोषणा-पत्र और वादों के साथ जनता के बीच में पहुंचा रही हैं। सोमवार को एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाएं किसी की निजी संपत्ति नहीं है, हर नागरिक का उस पर हक है।

केरल के वेल्लीमुंडा में राहुल गांधी ने किया रोड शो 

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी वेल्लीमुंडा में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर तीखे वार किए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका हो, चुनाव आयोग हो, सीबीआई हो, ईडी, आयकर विभाग या उच्चाधिकारी इन सभी में आरएसएस के लोगों को बैठाया जा रहा है और इन पर कब्जा किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत गुट ये मानता है कि संस्थाएं भारत की हैं, किसी एक संगठन की नहीं।

संविधान बचाने का है यह चुनाव

भाजपा और उसकी नीतियों पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने का है। एक तरफ वो लोग हैं जो इसे नष्ट करना चाहते हैं, दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो इसे बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सभी भारतीयों के अधिकारों की रक्षा करता है। हर भाषा, हर समुदाय, हर धर्म को मानने वाले, हर राज्य के लोग संविधान की नजर में एक समान हैं।

संविधान बदले की बात करते है भाजपा सांसद

राहुल गांधी ने कहा कि संस्थाएं प्रधानमंत्री की निजी संपत्ति नहीं है। हर दिन कोई भाजपा का सांसद कहता है कि हम संविधान बदल देंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आरएसएस को भारत का संविधान बदलने नहीं देगी। वे बोले कि कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि हर समुदाय, धर्म और राज्य की परवाह किए बिना हर एक भारतीय की रक्षा करना।

वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने चुनाव अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने अप्रैल में वायनाड में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके बाद से एक रोड शो करके चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान गांधी ने वायनाड से 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख