- Details
नई दिल्ली: यौन उत्पीड़न के आरोपों के घेरे में आए अनुभवी और वरिष्ठ संगीतकार अनु मलिक ने रविवार को कहा कि वह सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल से ब्रेक ले रहे हैं।' एक बयान में मलिक ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं।
बता दें कि मलिक ने कहा, 'मैंने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।' संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें 'इंडियन आइडल 10' के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संगीतकार अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ का कर्ज चुकाने की घोषणा की है। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है। अमिताभ की यह दरियादिली देश में मिसाल बनेगी। अमिताभ ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। 76 साल के अभिनेता ने लिखा, यूपी के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है।
44 शहीदों के परिजनों की मदद की थी
अमिताभ ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों के 44 परिवारों को हाल ही में सरकारी एजेंसियों के जरिये आर्थिक मदद की थी। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा कि वह 'संतोषषजनक अनुभव' रहा था। महाराष्ट्र के इन परिवारों को यह छोटी-सी मदद थी। देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भी मदद की जाएगी।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड की चहेती अदाकारा स्मिता पाटिल को गुजरे हुए 32 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं। स्मिता पाटिल का नाम देश के दिग्गज आर्ट कलाकारों में स्मिता का नाम आज भी गिना जाता है। आज यानी 17 अक्टूबर को उनका जन्मदिन मनाया जाता है। स्मिता पाटिल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी बढ़ती शोहरत के साथ-साथ विवादों के वजह से भी वो चर्चा में रहीं। स्मिता पाटिल पर घर तोड़ने का भी आरोप लगाया जाता रहा है। तो आइए जानें स्मिता पाटिल के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारें में...।
स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को पुणे में हुआ था। इनके पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके है व माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। स्मिता के माता पिता का उन पर गहरा प्रभाव रहा वे एक सक्रिय नारीवाद थीं और मुंबई के महिला केंद्र की सदस्य भी थीं। स्मिता पाटिल बहुत ही शांतिप्रिय महिला थीं। स्मिता की शादी एक्टर राज बब्बर से हुई। बता दें कि स्मिता पाटिल से शादी करने से पहले ही राज बब्बर ने सज्जाद जाहिर की बेटी नादिरा से शादी की थी।
राज बब्बर ने स्मिता से शादी करने के लिए राज ने अपना घर और पहली पत्नी को छोड़ दिया था। जब राज बब्बर के साथ स्मिता की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं तब मीडिया ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी थीं।
- Details
मुंबई: पत्नी ट्विंकल खन्ना के ट्वीट के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म हाऊसफुल 4 से मुंह मोड़ लिया जिसके बाद निर्देशक साजिद खान को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी है। दरअसल फिल्म के निर्देशक साजिद खान और मुख्य कलाकारों में शामिल नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद 'मी टू' अभियान के समर्थन में उतरीं ट्विंकल खन्ना ने फिल्म के कलाकारों से कहा था कि वह निर्देशक के खिलाफ लगे आरोपों पर कड़ा रूख अपनाएं।
खन्ना ने ट्वीट किया, ''(यौन) शोषण की कई घटनाओं के बारे में सुनकर सकते में हूं और इन महिलाओं ने जो कुछ भी झेला है उसके बारे में सुनना बहुत दुखद है। हाऊसफुल के साथ जुड़े सभी लोगों को इसके खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है। ऐसा नहीं चल सकता है।" पत्नी के ट्वीट के बाद हाऊसफुल सीरिज के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार ने भी कहा कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग बंद की जा रही है। उन्होंने लिखा, ''मैं कल रात ही देश वापस लौटा हूं और इन सभी खबरों को पढ़ना बहुत परेशान करने वाला है। मैंने हाऊसफुल 4 के निर्माताओं से अनुरोध किया है कि वह जांच पूरी होने तक शूटिंग रद्द कर दें।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, सफल बनाने में फेल रहे पीएम: राहुल
- 'महाकुंभ में भगदड़' को लेकर संसद में हंगामा, बिरला ने जताई नाराज़गी
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- दिल्ली चुनाव: आज शाम 5 बजे खत्म होगा प्रचार, सभी दलों ने फूंकी जान
- वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन से होगा क्राउड मैनेजमेंट
- महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को अभी तक नहीं दिए गए शव
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज