- Details
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को यहां एक समारोह में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन और विक्की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया। गुजराती फिल्म हेलेरो को सर्वोत्कृष्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वोत्कृष्ट निर्देशक का पुरस्कार आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए दिया गया। अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
देर से गर्भधारण विषय पर बनी फिल्म बधाई हो को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला है। जानी-मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को सर्वोत्तम सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। गायक और गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म चुम्बक के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन को सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। मराठी फिल्म पानी को पर्यावरण संरक्षण पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
- Details
नई दिल्ली: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजेकर और अरबाज खान की फिल्म 'दबंग 3' इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। हाल ही में फिल्म के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि इस वक्त जब नई नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है तो वो चर्चा 'दबंग 3' के ओपनिंग डे की कमाई से ज्यादा महत्वपूर्ण है। सोनाक्षी ने कहा, 'हम सब जानते हैं कि पूरे देश में क्या हो रहा है। मेरा मानना है कि लोग जानते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से काफी खुश हूं। इस वक्त पूरा देश इस मुद्दे (सीएए प्रदर्शन) पर एकजुट हो गया है और यह मुद्दा फिल्म से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
'दबंग 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 24.75 करोड़ रुपए की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन यानि कि शनिवार को 24.75 करोड़ कमाए तो इस हिसाब से फिल्म ने 49.25 करोड़ की कमाई कर ली है। तरण आदर्श के मुताबिक सलमान खान ने पहले ही दिन अपनी 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसमें ट्यूबलाइट, रेड्डी, वीर, दबंग, बॉडीगार्ड, दबंग 2 और जय हो जैसी फिल्में शामिल हैं।
- Details
नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन को सोमवार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाने वाला था। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उन्हें इस अवॉर्ड को देने वाले थे। लेकिन बिग बी इस अवॉर्ड को लेने नहीं जा पाएंगे। दरअसल बिग बी ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। बिग बी ने लिखा, 'बुखार के कारण अस्वस्थ्य हूं ..! यात्रा की अनुमति नहीं है। इसीलिए कल दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले सकूंगा। दुर्भाग्यपूर्ण, मुझे पछतावा है।'
बता दें कि इस साल अगस्त में पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए फीचर फिल्म श्रेणी के अध्यक्ष राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के अध्यक्ष एएस कनाल और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के अध्यक्ष उत्पल बोरपुजारी की अध्यक्षता वाली जूरी ने गुजराती फिल्म 'हेलारो' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना था। 'बधाई हो' फिल्म को पूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार के लिए चुना गया था।
- Details
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन पुलिस की बर्बरता के बाद ही हिंसा में बदल गया। पुलिस के व्यवहार को लेकर देश की जाने-माने विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी जामिया और एएमयू के छात्रों का समर्थन किया। यहां तक कि बॉलीवुड कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों के साथ किये गए व्यवहार की आलोचना की। हाल ही में इस मुद्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हर आवाज सुनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव का कार्य करेगी। प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा, "हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है। हर आवाज गिनी जाती है और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब सीएम के दिल्ली आवास की ली तलाशी
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज