- Details
विजयवाड़ा: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी से वाम उग्रवाद (एलडब्ल्यूई), चरमपंथ और आतंकवाद को झटका लगा है और इस फैसले की देश के आम लोगों ने ‘भरपूर सराहना’ की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 10वीं बटालियन के शिलान्यास कार्यक्रम में यहां मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘देश की जनता ने नोटबंदी फैसले को जबरदस्त सराहा है। हमें नोटबंदी पर आम लोगों से समर्थन मिल रहा है क्योंकि फैसला राष्ट्रहित में किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘फैसले से माओवादी, चरमपंथी बलों और अन्य आतंकी ताकतें भी प्रभावित हुई हैं।’ सिंह ने दावा किया, ‘माओवादी गतिविधियां करीब 55-60 प्रतिशत कम हुयी है। पूर्वोत्तर में उग्रवाद तकरीबन 75 प्रतिशत घट गया।’ उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में आगामी चुनावों में नोटबंदी के संभावित असर को लेकर सवाल पर उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सभी राज्यों में अच्छा करेगी।
- Details
तिरूपति: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरूमाला के नजदीक भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना की। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारम्परिक रिवाज से उनकी अगवानी की और उन्हें मुख्य द्वार से मंदिर के गर्भगृह में ले गए। प्रधानमंत्री के साथ मंदिर के शीर्ष अधिकारी भी थे। टीटीडी के अध्यक्ष चदलवाडा कृष्णमूर्ति ने बताया, ‘मेादी ने मंदिर के अंदर पवित्र स्वर्ण वेदिका और पवित्र स्वर्ण ध्वजस्तंभ पर पूजा की। वह करीब 20 मिनट मंदिर में रहे।’ प्रधानमंत्री ने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक 104वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया और फिर सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद प्रधानमंत्री को पवित्र सिल्क कपड़े से सम्मानित किया गया और मंदिर के रंग मंडपम में उन्हें ‘लड्डू’ प्रसादम दिया गया। पुजारियों ने प्रधानमंत्री को दिव्य आशीर्वाद भी दिया। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने दूसरी बार मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले पिछले वर्ष 22 अक्तूबर को वह मंदिर में आए थे।
- Details
विजयवाड़ा: नोटबंदी का शुरुआती दौर में समर्थन करने वाले भाजपा के सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि 40 से अधिक दिन बीत जाने के बावजूद नोटबंदी से उत्पन्न समस्या का समाधान अब भी नज़र नहीं आ रहा है। चंद्रबाबू ने विजयवाड़ा में अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और अन्य नेताओं के एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने नोटबंदी की कामना नहीं की थी, लेकिन यह हुआ। नोटबंदी के 40 दिनों से अधिक बीत जाने के बाद भी ढेर सारी परेशानियां हैं, लेकिन अभी भी हल नहीं दिख रहा है।' चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी पर गौर करने के लिए बनी 13-सदस्यीय केंद्रीय समिति के प्रमुख भी हैं। आंध्र के सीएम ने कहा कि लोगों को अपनी बुनियादी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए नई करेंसी नहीं मिल रही है और बैंक तथा एटीएम में रोज कैश की किल्लत देखी जा रही है। उन्होंने कहा, नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों को कम करने के बारे में मैं रोजाना दो घंटे समय देता हूं। मैं रोज अपना सिर फोड़ता हूं। लेकिन हम इस समस्या का समाधान ढूंढने में असफल हैं। टीडीपी के नेताओं ने बताया कि उन्हें लगता है कि लोगों को इतनी कठिनाइयां झेलनी पड़ी हैं। जिससे हो सकता है कि पीएम के इस कदम का अनर्थकारी राजनीतिक अंजाम हो। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष ने संसद और इसके बाहर सरकार को घेरने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी है।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कैशलेस लेनदेन नहीं करने वाले अपने मंत्रियों एवं नौकरशाहों को आड़े हाथों लिया और व्यंग्य करते हुए डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुकूल शीघ्र ढलने के मामले में 'शराबियों' की प्रशंसा की। नायडू ने एक बैठक में मौजूद मंत्रियों एवं 200 से अधिक नौकरशाहों से कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को अपनाने वाले लोग अपने हाथ ऊपर करें, जिस पर बहुत कम हाथ ऊपर उठे। इसके बाद नायडू ने कहा, 'आप में से 25 प्रतिशत भी नकदी रहित लेनदेन नहीं कर रहे। यदि आप ऐसा करेंगे तो देश में सुधार कैसे होगा? यह नहीं होगा। यह सबसे बड़ी चुनौती है।आपकी मानसिकता को बदलना होगा।' उन्होंने कहा, 'देखिए, शराब की दुकानों में किस प्रकार प्वाइंट ऑफ सेल मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। एक शराबी यदि शाम को शराब नहीं पीता, तो उसका दिमाग काम नहीं करेगा और इसीलिए उसने नकदी रहित लेनदेन करना सीख लिया है। उसने जरूरत के चलते ऐसा किया है।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप सभी को भी डिजिटल अर्थव्यवस्था को अपनाना चाहिए।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






