- Details
गुंटूर (आंध्र प्रदेश): गुंटूर में अपनी यात्रा के दौरान मिले ‘प्यार और स्नेह’ से आह्लादित समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजाकिया लहजे में कहा कि लगता है कि उन्हें उत्तर प्रदेश छोड़कर आंध्र प्रदेश में बसना होगा। उन्होंने कहा, ‘यह आंध्र प्रदेश की मेरी पहली यात्रा है, लेकिन लगता है कि लोग मुझे अच्छी तरह जानते-पहचानते हैं। आपने मेरे प्रति काफी प्यार और स्नेह दिखाया है।’ कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार शाम यहां आयोजित प्रत्येका होदा भरोसा सभा में सपा नेता ने कहा, ‘मुझे लगता है उत्तर प्रदेश छोड़कर आंध्र प्रदेश में बसना होगा।’ जब भी अन्य वक्ताओं ने अखिलेश के नाम का जिक्र किया, उस वक्त भीड़ ने खूब खुशी जाहिर की, क्योंकि वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आकर्षण के प्रमुख केंद्र थे। अखिलेश ने बमुश्किल 10 मिनट भाषण दिया और लोगों की प्रतिक्रिया से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैं आपका प्यार नहीं भूलूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल जी और हम सब आपकी बेहतरी के लिए यहां आए हैं। हम उनसे आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं, जिन्होंने देश से अच्छे दिन का वादा किया।’ अखिलेश ने कहा, ‘मोदी जी, आपने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया और इसी तरह की कई बातें कहीं।
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और केंद्र सरकार की पोल खोलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को गुंटूर में एक जनसभा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन रघुवीरा रेड्डी ने बताया कि राहुल, अखिलेश के अलावा जदयू नेता शरद यादव, भाकपा महासचिव एस सुधाकर रेड्डी, सचिव डी राजा और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों के नेता जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एससीएस (विशेष राज्य का दर्जा) का वादा करने के बाद तेदेपा और भाजपा ने पलटी मार ली है। हम इसकी पोल खोलना चाहते हैं और लोगों में विश्वास कायम करना चाहते हैं कि एससीएस के मुद्दे पर हम उनके साथ हैं। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित की जा रही प्रत्येका होदा भरोसा सभा को राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 2014 के चुनावों में कांग्रेस राज्य में बुरी तरह हारी थी। साल 2014 के बाद यह राहुल की दूसरी आंध्र प्रदेश यात्रा होगी।
- Details
विशाखापत्तनम: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है और जो भी तेदेपा को वोट नहीं देते उन्हें शर्म आनी चाहिए। तेदेपा के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन महानाडू के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नायडू ने अपनी सरकार की ओर से शुरू किए गए कई गरीब हितैषी कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जन्म से मरण तक... सरकार जिस भी तरह से उनकी (लोगों की) मदद कर सकती थी, कर रही है। राज्य के अतार्किक बंटवारे से पैदा हुई दिक्कतों के बावजूद हमने पिछले तीन साल में कई कल्याणकारी और विकास कार्यक्रम शुरू किए हैं। हमारा मकसद लोगों के लिए कम से कम 80 फीसदी खुशी सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कल्याण और विकास की लोगों की मांग को पूरा करने के लिए काफी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग कल्याणकारी, विकास एवं भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन चाहते हैं। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। लिहाजा, यह सुनिश्चित करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि (2019 के चुनाव में) 80 फीसदी लोग तेदेपा को वोट दें।
- Details
अमरावती: मुस्लिम समुदाय अगर तीन तलाक की प्रथा को ‘‘बदलने’’ में विफल रहता है तो सरकार कदम उठा सकती है और इसको प्रतिबंधित करने के लिए कानून बना सकती है। नायडू ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुद्दे को देखना समाज पर निर्भर करता है और अच्छा होगा अगर :मुस्लिम: समाज खुद ही इस प्रथा को बदल दे। अन्यथा ऐसी स्थिति उभरेगी कि सरकार को कानून :तीन तलाक को प्रतिबंधित करने का: लाना होगा।’’ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘यह किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप करना नहीं है बल्कि महिलाओं के लिए न्याय का सवाल है। सभी महिलाओं को समान अधिकार होना चाहिए। कानून के समक्ष समानता..यह मुद्दा है।’’ उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में भी बाल विवाह, सती और दहेज जैसी बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए कानून बनाए गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हिंदू समाज ने बाल विवाह पर चर्चा की और इसे प्रतिबंधित करने के लिए संसद में कानून पारित किया गया। दूसरा है सती सहगमन जिसमें प्राचीन समय में पति की मौत के बाद पत्नी मौत को गले लगा लेती थी । इसे हिंदू समाज ने ही कानून बनाकर बंद किया। तीसरा दहेज का मामला है। दहेज उन्मूलन कानून पारित किया गया और हिंदू समाज ने इसे स्वीकार किया।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






