ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

विजयवाड़ा: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी से वाम उग्रवाद (एलडब्ल्यूई), चरमपंथ और आतंकवाद को झटका लगा है और इस फैसले की देश के आम लोगों ने ‘भरपूर सराहना’ की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 10वीं बटालियन के शिलान्यास कार्यक्रम में यहां मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘देश की जनता ने नोटबंदी फैसले को जबरदस्त सराहा है। हमें नोटबंदी पर आम लोगों से समर्थन मिल रहा है क्योंकि फैसला राष्ट्रहित में किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘फैसले से माओवादी, चरमपंथी बलों और अन्य आतंकी ताकतें भी प्रभावित हुई हैं।’ सिंह ने दावा किया, ‘माओवादी गतिविधियां करीब 55-60 प्रतिशत कम हुयी है। पूर्वोत्तर में उग्रवाद तकरीबन 75 प्रतिशत घट गया।’ उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में आगामी चुनावों में नोटबंदी के संभावित असर को लेकर सवाल पर उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सभी राज्यों में अच्छा करेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख