ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

विजयनगरम: आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास शनिवार रात जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और सात कोच के पटरी से उतर जाने से 39 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ जब ट्रेन भुवनेश्वर जा रही थी। यह हादसा कुनेरू स्टेशन रायगड़ा से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम में हुआ है और यह इलाका माओवाद से प्रभावित है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस हादसे में करने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये और घायलों को 25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। पूर्व तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे पी मिश्रा ने बताया कि18448 जगदलपुर—भुवनेश्वर एक्सप्रेस के सात डिब्बे और इंजन कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बों में इंजन के साथ सामान का डिब्बा, दो जनरल कोच, दो स्लीपर कोच और दो ऐसी कोच शामिल हैं। उन्होंने कहा, घटनास्थल पर पहुंचे डॉक्टरों के अनुसार घटना में 23 लोग मारे गए। अधिकारी ने कहा, घटनास्थल पर चार दुर्घटना राहत वाहन भेज दिए गए हैं। घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। आंध्र प्रदेश रेल हादसे पर चंद्रबाबू नायडू बोले, अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु खुद इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने रेल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जेपी मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल की ओर चार दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन रवाना कर दी गईं है। बहरहाल, रायगड़ा के उप जिलाधीश मुरलीधर स्वैन ने दावा किया कि करीब 100 लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़़ सकती है क्योंकि कई लोग फंसे हुए हैं। रेल मंत्रालय ने टिवटर पर लिखा, अलग अलग जगहों से कुल चार दुर्घटना राहत वाहन भेजे गए। हमारी प्राथमिकता इलाज मुहैया कराना और घायल यात्रियों को करीबी अस्पतालों में पहुंचाना है। सुरेश प्रभु (रेल मंत्री) व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है ताकि त्वरित बचाव एवं राहत अभियान सुनिश्चित किए जा सके। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता अनिल सेक्सेना ने बताया कि इस हादसे में 54 लोग घायल हुए हैं और जिन लोगों को छोटी-मोटी चोटें आई थी उनको प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। रेल मंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और इस हादसे के चलते विजयनगरम-सिंहपुर के बीच की ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। रेलवे का कहना है कि वह हर एंगल से मामले की जांच कर रहे है। अगर वहां असामान्य गतिविधि या ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई है तो जांच की जाएगी। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सिविल एविएशन मिनिस्ट्री) को मामले की जांच सौंपी गई है। रायगड़ा में हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं - बीएसएनएल लैंडलाइन नंबर 06856 223400, 06856 223500, मोबाइल 09439741181, 09439741071, एयरटेल 07681878777 तथा विजयनगरम में हेल्पलाइन नंबर हैं - रेलवे नंबर 83331, 83333, 83334, बीएसएनएल लैंडलाइन 08922221202।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख