बांदा: मध्य प्रदेश से ओवरलोड ट्रकों के परिवहन के खिलाफ धरने पर बैठने वाले नरैनी सुरक्षित से भाजपा विधायक राजकरन कबीर के खिलाफ तमाम लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का अारोप है कि सत्ताधारी नेताओं की सह पर अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तमाम लोग नगर के अशोकलाट तिराहे पर पहुचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप था कि एक पखवाड़े पहले राजकरन कबीर ने नरैनी में धरना दिया था। धरने से उठने के एवज में लाखों रुपए बालू माफियाओं से वसूले। जिले में खुलकर अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन की वजह से बालू का दाम मनमानी तरीके से बढ़ गए हैं। आरोप था कि एमपी के छतरपुर और पन्ना जिले का प्रशासन और बांदा प्रशासन मिलकर अवैध खनन करा रहा है। जिन स्थानों पर पट्टा है उससे हटकर बालू निकाला जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।
चेतावनी दी कि अंकुश नहीं लगा तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।