ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

भुवनेश्वर: आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे ओड़िशा के कोरापुट जिले में कल शाम एक बारूदी सुरंग विस्फोट में कम से कम सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। आशंका है कि घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया। दक्षिण पश्चिम रेंज के डीआईजी एस. स्यानी ने बताया, ‘बारूदी सुरंग की घटना में अभी तक कुल सात लोगों की मौत हुई है।’ पुलिस ने घटनास्थल से चार शवों को बरामद किया था और तीन अन्य की बाद में अस्पताल में मौत हुई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को ‘कायराना कृत्य’ बताया। विस्फोट माओवाद प्रभावित कोरापुट जिले में सुंकी घाट पर मुंगरभूमि के निकट हुआ। यह जगह आंध्र प्रदेश की सीमा से मुश्किल से एक किलोमीटर के फासले पर है। स्यानी ने बताया कि करीब 13 पुलिसकर्मी एक ट्रक में कटक जा रहे थे और रास्ते में उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख