ताज़ा खबरें
बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, 22 नक्सली ढेर
केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसान
राज्यों के विकास सूचकांक और बीपीएल में विरोधाभास है: सुप्रीम कोर्ट
आयत वाली कोई चादर नहीं जलाई गई: नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को ‘रौंदने' में लगी है।

 उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है और इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। हमें इन स्थितियों के प्रति सावधान रहना है। वह यहां सपा मुख्‍यालय में विभिन्‍न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यादव ने उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में समर्थन देने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम और निष्ठा से काम करने, समाजवादी सरकार के कामों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सक्रिय होने का आहवान किया।

यादव ने कहा, पार्टी को बूथस्तर तक मजबूती देकर ही हम झूठ, फरेब और धांधली की राजनीति का मुकाबला कर सकेंगे। हमारा एजेंडा प्रदेश के सर्वोन्‍मुखी विकास का है और इसके लिए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाना आवश्यक है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख