ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद
बिहार में अररिया के बाद अब मुंगेर में भी पुलिस अधिकारी की हत्या
सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहरा की हत्या, पड़ोसी ने मारी गोली

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बुनकरों का व्यापक सर्वे कराया जाए। इस वर्ग के बुनकरों को प्रशिक्षित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग रोजगार से जुड़ सकें। उन्होंने हथकरघा व पावरलूम क्षेत्र को सुदृढ़ करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को आवास में प्रस्तावित 'झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना (एससीपी)' का प्रस्तुतीकरण देख रहे थे।

उन्होंने कहा कि बुनकरों की आमदनी बढ़ाने के उपाय किए जाएं। पावरलूम बुनकरों को उन्नत तकनीक के आटोमेटिक-रेपियर लूम के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाए। इसी प्रकार हथकरघा बुनकरों को उन्नत तकनीकी के हथकरघे उपलब्ध कराते हुए हथकरघा वस्त्रों की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाई जाए। अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमा रमण ने योजना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख