ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश

आगरा: अचानक आगरा के नगरिया आए पूर्व सीएम अखिलेश ने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि केंद्र का स्वच्छता अभियान, गड्ढा मुक्ति, एंटी रोमियो अभियान फेल है। सड़क किनारे, प्लाटों में, खेतों में कूड़ा भरा पड़ा है। क्या इसी को अच्छे दिन कहते हैं ? उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल रही है। इस सरकार से किसी भी तरह की उम्मीद करना बबूल के पेड़ पर आम की कल्पना करने जैसा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने का एलान किया। नगरिया के बाद अखिलेश एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ लौट गए। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि मायावती के साथ वह बिहार में 27 अगस्त को होने वाली रैली में शिरकत करेंगे। गुजरात में खुद के फोटो लगे बस्तों के वितरण पर उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया कि सबसे अधिक काम केवल उत्तर प्रदेश में हुआ है। ये गुजरात को भी पता चल गया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी धोखा है। जीएसटी पर बोले कि व्यापारियों ने देश भर में भाजपा को वोट दिया, सरकारें बनवाईं, आज सबसे अधिक पीड़ित व्यापारी वर्ग ही है। उसे संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है। लूटपाट, जघन्य अपराध बढ़े हैं, तमाम हत्याकांड खुल ही नहीं पाए हैं।

मालूम हो कि आगरा के नगरिया के 15 लोगों की मौत गत माह हादसे में मौत हो गई थी, जब वे लगुन चढ़ाकर लौट रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख