ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश

गाजियाबाद: लोनी के मंडोला में किसानों पर हुए लाठी चार्ज के मामले में आज (शनिवार) कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पीडित परिवारों व संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का किसान प्रेम दिखावा है। राजबब्बर ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना एक दिखावा था। वास्तविक चेहरा अब लोगों के सामने आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजब्बबर के मुताबिक लोगों को अन्न और खाना देने वाले धरतीपुत्र पर अगर लाठी चार्ज किया जाएगा तो किसी भी देश और प्रदेश का विकास कैसे संभव हो सकेगा। मोदी सरकार में किसानों पर लाठी चार्ज किए जा रहे है। मंड़ोला और मंदसौर की घटनाओं में कोई ज्यादा फर्क नहीं है। राजबब्बर ने कहा कि ऐसा संभव नहीं कि अगर कोई जमीन अधिग्रहित है, तो उस पर मेहनत से तैयार की गई फसल को खराब कर दिया जाए।

अगर किसानों के हित में फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा और लाठी खाने के लिए पहले कांग्रेस के लोग आगे आयेंगे बाद में किसान।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख