ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज (शनिवार) एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। सरकार को जिम्मेदारियों से बचना नहीं चाहिए। सरकार को झूठे आंकड़े पेश करने के बजाय प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने के लिए काम करना चाहिए। सपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बातें कर रही है। काम नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह गंगा नदी साफ करेंगे। मुख्यमंत्री कह रहे हैं वह यमुना साफ करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार को व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। मैं तो कहता हूं अपराध रोकने के लिए यूपी डायल 100 काफी कारगर साबित होगा। अखिलेश ने कहा महागठबंधन के लिए होने वाले कार्यक्रम के लिए उन्हें भी न्यौता मिला है, वह भी इसमें शामिल होने के लिए जाएंगे। यह भविष्य बताया कि गठबंधन में कौन-कौन रहेगा। मायावती के बारे में कहा कि अगर आरजेडी उन्हें राज्यसभा में भेजने के लिए तैयार है तो इसमें गलत क्या है। मायावती के पास इतने विधायक नहीं हैं कि वह अपने कोटे पर राज्यसभा पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले लग रहा था कि प्रदेश में बहुत कुछ बदलाव होने वाला है, लेकिन मौजूदा हालात देख कर आपको खुद ही अंदाजा लग जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख