ताज़ा खबरें
कैबिनेट ने नये आयकर बिल को मंजूरी दी, अगले हफ्ते संसद में होगा पेश
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपना पक्ष रखा। उन्होंने भाजपा की सरकार पर करारे हमले किए और तंज कसे। अखिलेश ने कहा कि हमने एक व्य‌क्ति से कहा कि अगर फिर से सपा सरकार आई तो हम चांद पर लोहिया आवास देंगे। उसने कहा, ऐसा कैसे होगा? मैंने जवाब दिया कि जब भाजपा के लोग अकाउंट में 15 लाख रुपये दे सकते हैं तो हम चांद पर लोहिया आवास क्यों नहीं दे सकते। अखिलेश ने अपने भाषण में सरकार से सवाल किया कि हमने लखनऊ मेट्रो बनवाई। अब तक इसमें क्या किया गया है‌, अब तक मेट्रो क्यों नहीं चली। इस पर नेता सदन जवाब दीजिए। उन्होंने कहा कि मुझे इंतजार है कि गोरखपुर और झांसी में मेट्रो कब चलेगी। 2019 नजदीक है। महीने दो महीने में एम्स शुरू करिये नहीं तो देर हो जायेगी। अखिलेश ने कहा कि हम पर केवल सैफई के विकास का आरोप लगा। हमने सैफई बनाई अब भाजपा के लोग 325 सैफई बनाएं। (यूपी विधानसभा में भाजपा व भाजपा समर्थक विधायकों की संख्या 325 है)। अखिलेश ने कहा कि न जाने हम पर कानून-व्यवस्‍था को लेकर क्यों सवाल उठाए जाते हैं। जबकि इस मोर्चे पर ये सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। मथुरा, वाराणसी व बुलंदशहर की घटना ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। अखिलेश ने कहा कि आप गाय बचाना नहीं चाहते हैं बल्कि समाज में नफरत की दीवारें बनाना चाहते हैं।

आप समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। जो जहर आपने घोला है, उससे नुकसान आपको भी होगा। अखिलेश यादव ने कहा, हम पहले ही 24 घण्टे बिजली दे रहे थे। जिन्होंने बिजली की लड़ाई लड़ी उनकी टिकट काट दी। केवल वीआईपी नहीं बल्कि मथुरा, वृंदावन और वाराणसी हर जगह 24 घंटे बिजली दी। हमने दीपावली पर रमजान से ज्यादा बिजली दी। भाजपा तंत्र-मंत्र जानती है। हमारी बात जनता नहीं समझी, इनकी मान गयी। लखनऊ और वाराणसी में लूट हुई। इलाहाबाद व सहारनपुर में घटना हुई। हम भी डीजीपी भेजते थे। लखनऊ में लालबत्ती हटाने और झाड़ू लगाने में आगे रहे। भाजपा नेता अधिकारियों से कैसे बात करते हैं। मीडिया जिसे चढ़ाता है, उसे ही गिराता है। दिल्ली उदाहरण है, जो मीडिया के माध्यम से चढ़ेगा उसे मीडिया ही गिरायेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख