ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलासे से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि राठौर को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र स्थित उनके कार्यालय से हिरासत में लिया गया और फिर देहरादून के डालनवाला थाने लाया गया, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई राठौर की तीन दिन पहले हुई प्रेस वार्ता के बाद हुई है।

ऑडियो-वीडियो वायरल करने के आरोप

राठौर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ बहादराबाद और झबरेड़ा थानों में दर्ज चार प्राथमिकियों में से दो को रद्द कर दिया है। इस मामले से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में राठौर के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को बीजेपी पर अग्निवीर योजना लागू कर सरकार और सैनिक के बीच भरोसे का 'अलिखित करार' तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है और वह इसे रद्द कर देगी। पौड़ी में पूर्व सैनिकों को ‘डिजिटल’ माध्यम से संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा का वादा करता है और बदले में उसके चोटिल या शहीद होने की स्थिति में सरकार उसके परिवार की सुरक्षा का वादा करती है।

उन्होंने कहा कि लेकिन बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाागू कर इस 'अलिखित करार' को तोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निवीर योजना कहती है कि आप हमें चार साल दीजिए लेकिन अगर आप शहीद हो गए तो देश आपके परिवार को कोई सुरक्षा नहीं देगा। यह सुरक्षा बलों की नींव के खिलाफ है।’’ कांग्रेस पार्टी को अग्निवीर योजना के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘करोड़ों युवा सेना में जाने और उसकी रक्षा करने का सपना देखते हैं।

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने वाली सड़क पर हुआ। सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने शनिवार को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों में एक व्यक्ति स्थानीय निवासी तथा दूसरा नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

ऋषिकेश: ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रैक बदलते समय उज्जैनी एक्सप्रेस रेलगाड़ी पटरी से उतर गयी जिससे उसकी तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हो गयीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार रात करीब 9:40 बजे योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था। यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और योग नगरी ऋषिकेश के बीच चलती है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में स्टेशन पर लगी लोहे की रेलिंग भी टूट गई । पटरी से उतरते समय रेलगाड़ी में इतनी जोर से झटका लगा कि आसपास के लोगों को धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। घटना के चार घंटे पहले रेलगाड़ी इंदौर से 1050 यात्री लेकर ऋषिकेश पहुंची थी और मंगलवार सुबह छह बजे उसे वापस रवाना होना था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के करीब ढाई घंटे बाद तक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख