ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तिरुवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस नेता वी डी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटा है। सतीशन के साथ-साथ 20 मंत्री भी सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे। सेंट्रल स्टेडियम में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं जहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है।

बारिश से बचाव के इंतजाम भी किये जा रहे हैं

स्टेडियम में शपथग्रहण के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही इस दौरान बारिश से बचाव के इंतजाम भी किये जा रहे हैं। सोमवार सुबह होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले समूचे तिरुवनंतपुरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बड़ी संख्या में अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) और यूडीएफ समर्थकों के तिरुवनंतपुरम आने के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था भी की गई है।

तिरुवनंतपुरम: केरल के भावी मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ‘‘इतनी बड़ी जिम्मेदारी’’ सौंपने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह और अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करेंगे, ‘नया केरल’ बनाएंगे और प्रदेश में एक नया युग शुरू होगा।

सतीशन ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रयासों में समन्वय किया और सभी कार्यों में सहयोग दिया, जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली।

उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को पार्टी की जीत में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "वह मेरे भी नेता हैं।" चेन्निथला ने केरल विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे।

तिरूवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वी डी सतीशन ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर यूडीएफ के सहयोगी दलों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होने की संभावना है।

सतीशन ने सहयोगियों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ और राज्य की कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंसी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सतीशन को कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद उन्होंने ‘लोक भवन’ में राज्यपाल से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, सतीशन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सहयोगियों की ओर से समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने के लिए औपचारिक निमंत्रण देने का आग्रह किया।

तिरूवनंतपुरम: कांग्रेस द्वारा केरल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर वी.डी. सतीशन के नाम की घोषणा के साथ ही सीएम फेस को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने अब अपना ध्यान राज्य में सत्ता हस्तांतरण पर केंद्रित कर लिया है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी.डी. सतीशन सोमवार को शपथ लेंगे।

राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद यूडीएफ के भीतर नए मंत्रिमंडल की संरचना को लेकर गहन चर्चा शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि सभी 20 मंत्री सतीशन के साथ शपथ लें, जिससे मंत्रिमंडल के चरणबद्ध विस्तार की संभावना समाप्त हो जाएगी और इसके बजाय पहले ही दिन पूर्ण पैमाने पर राजनीतिक शुभारंभ का विकल्प चुना जाएगा। केरल में परंपरागत रूप से गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता शपथ समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेते हैं, हालांकि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को अंतिम रूप देने में हुई देरी के बाद बची हुई अनिश्चितता की जरा सी भी आशंका से बचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व उत्सुक नजर आ रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख