- Details
कन्नूर: केरल के कन्नूर में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की खबर है। जहां कैवेल्लीकल में सत्ताधारी सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं की रैली पर हुए बम हमले में पार्टी के 10 कार्यकर्ता और चार पुलिस जवान घायल हो गए। सीपीआईएम ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमले का आरोप लगाया है।
पुलिस ने कहा, 'कैवेल्लीकल में कल (रविवार) शाम सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं की रैली में देसी बम से किये गये हमले में 4 पुलिस जवान समेत 14 लोग घायल हुए हैं।'
पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 332, 506(2) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम कानून की धारा 31 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आपको बता दें कि हाल ही में केरल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने 'जन रक्षा यात्रा' शुरू की है। केरल में राजनीतिक हिंसा के विरोध में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तीन अक्टूबर को टाउन स्क्वायर, पयान्नूर से जन रक्षा यात्रा की शुरुआत की थी जो 17 अक्टूबर को तिरुअनंतपुरम में समाप्त होगी।
- Details
कन्नूर: केरल में जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा बुधवार को बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। अमित शाह कल से ही केरल में हैं। आज यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी केरल पहुंच गए। केरल में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ) कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए भाजपा वहां की वामपंथी सरकार को कसूरवार मानती है।
केरल में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर भाजपा केरल की लेफ्ट सरकार को घेरने में जुटी है। हत्या के विरोध में कन्नूर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 15 दिन की जनरक्षा यात्रा की शुरुआत की है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल पदयात्रा निकाली और केरल की लेफ्ट सरकार को ललकारा।
योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े 10 बजे केरल के कीचेरी से कन्नूर तक पदयात्रा निकालेंगे।शाम 5 बजे कन्नूर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रात में मैंगलोर के योगेश्वर मठ में रुकेंगे। योगी आदित्यनाथ भाजपा के हिंदूवादी विचारधारा के पोस्टरबॉय माने जाते हैं। ऐसे में उन्हें यूपी से सीधे केरल भेजने का मकसद ये है की भाजपा हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण चाहती है।
- Details
त्रिवेंद्रम: केरल में जनसुरक्षा यात्रा की शुरूआत करने से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने सीधे तौर पर राज्य में हुए आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याओं के लिए केरल सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर देश में फैले हुए ह्यूमन राइट्स चैम्पियन क्यों चुप हैं?' उन्होंने कहा कि कम्यूनिस्ट सरकार को अंतरात्मा में झांक कर देखना चाहिए कि क्यों उन्हें पूरी दुनिया में हटा दिया गया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'भाजपा के 120 और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की केरल में मौत हो चुकी है और मुख्यमंत्री विजयन सीधे तौर पर इसके लिए ज़िम्मेदार है। अमित शाह ने कहा कि जब-जब केरल में कम्युनिस्ट गठबंधन की सरकार आती है, तब-तब यहां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं।
- Details
कन्नूर: केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है और जमीनी पर संघर्ष करने के लिए आज से उतर रही है। केरल में आरएसएस-भाजपा के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के खिलाफ भाजपा पदयात्रा शुरू कर रही है।
केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज राज्य के कन्नूर जिले के पयन्नूर से त्रिवेंद्रम तक की राज्यव्यापी पदयात्रा का आगाज करेंगे। इस पदयात्रा को "जनसुरक्षा यात्रा" का नाम दिया है और ये 15 दिनों तक चलेगी।
भाजपा अध्यक्ष सहित पूरी मोदी कैबिनेट इस पदयात्रा में भाग लेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 11 बजे जनसुरक्षा यात्रा कन्नूर से त्रिवेंद्रम तक की शुरुआत की जायेगी।
शाह पयन्नूर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वो अपने समर्थकों के साथ कम से कम चार किमी की यात्रा करेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
- 'जयशंकर का बयान चूक नहीं थी, यह एक अपराध था': राहुल गांधी
- 'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री
- बीएसपी की बैठक में आकाश आनंद बने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर
- एस जयशंकर से पहले सेना दे चुकी है राहुल गांधी के सवाल का जवाब
- विदेश में पाक के खिलाफ संदेश देने वाले प्रतिनिधिमंडल के नाम घोषित
- कांग्रेस ने एस जयशंकर पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
- सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए नहीं दिया था थरूर का नाम: जयराम
- जस्टिस बेला को विदाई नहीं देने पर सीजेआई ने एससीबीए की निंदा की
- राजनयिक पहल की सख्त जरूरत है, लेकिन दोहरा मापदंड क्यों: कांग्रेस
- गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने ली मंत्रीपद की शपथ
- अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
- अटारी समेत तीनों बॉर्डर पर आज से फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कर्नल सोफिया मामले में एसआईटी गठित
- मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जांच के लिए एसआईटी गठित
- हैदराबाद को दहलाने की साजिश नाकाम, दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
- हैदराबाद के चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत
- दिल्ली में आंधी-बारिश,मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी, दीवार गिरने से 3 मौत
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य