ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव

कन्नूर: केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस लिया है और जमीनी पर संघर्ष करने के लिए आज से उतर रही है। केरल में आरएसएस-भाजपा के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या के खिलाफ भाजपा पदयात्रा शुरू कर रही है।

केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज राज्य के कन्नूर जिले के पयन्नूर से त्रिवेंद्रम तक की राज्यव्यापी पदयात्रा का आगाज करेंगे। इस पदयात्रा को "जनसुरक्षा यात्रा" का नाम दिया है और ये 15 दिनों तक चलेगी।

भाजपा अध्यक्ष सहित पूरी मोदी कैबिनेट इस पदयात्रा में भाग लेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 11 बजे जनसुरक्षा यात्रा कन्नूर से त्रिवेंद्रम तक की शुरुआत की जायेगी।

शाह पयन्नूर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वो अपने समर्थकों के साथ कम से कम चार किमी की यात्रा करेंगे।

इस यात्रा में स्मृति ईरानी,गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार और राजवर्धन सिंह राठौर, वीके सिंह और अन्य मंत्री अलग अलग दिन शामिल होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख