- Details
जम्मू: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दो महीने की अनिश्चिय की स्थिति के बाद आज (शुक्रवार) भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर आगे बढ़ने के संकेत दिये और कहा कि उन्हें इसको लेकर होने वाली आलोचनाओं का ‘‘डर नहीं’’ है लेकिन चाहती हैं कि केंद्र एक ‘‘संकेत’’ दे कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के कल्याण के लिए ‘‘सब कुछ’’ करेगा। इसके कुछ घंटे बाद महबूबा ने राज्यपाल एन एन वोहरा से एक घंटे तक मुलाकात की और ‘‘राजनीतिक मुद्दों’’ एवं राज्य की ‘‘विभिन्न चुनौतियों’’ पर चर्चा की जहां गत आठ जनवरी से राज्यपाल शासन लगा हुआ है। उन्होंने वोहरा से मुलाकात करने से पहले अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘भाजपा के साथ एक पार्टी के तौर पर हाथ नहीं मिलाया था बल्कि वह गठबंधन केंद्र सरकार और जम्मू कश्मीर के लोगों के बीच था’’ जिसका उद्देश्य राज्य के लोगों की भलाई था।’’ उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यता अभियान की यहां शुरूआत करते हुए कहा, ‘‘हमारे लिए मेरे पिता द्वारा किये गये निर्णय, यदि उससे उद्देश्य और उस आकांक्षा की पूर्ति होती है तो, मुझे इस बात की परवाह नहीं कि लोग मुझ पर भाजपा के साथ आगे बढ़ने का आरोप लगाते हैं, चाहे उन्हें अच्छा लगे या बुरा।
- Details
जम्मू: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनना उनकी प्राथमिकता नहीं है। वह पार्टी को मजबूत बनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास से जुड़े अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद के सपने को आगे बढ़ाना है। महबूबा मुफ्ती यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के संदर्भ में उन्होंने कहा, मैं नहीं जानती कि कल क्या होगा। मैं एक बात निश्चित रूप से जानती हूं कि यदि मेरी पार्टी मुफ्ती साहब के सपनों को पूरा करने में लगातार लगी रही तो राज्य की जनता को लाभ होगा। उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री बनूं या नहीं, पार्टी को जिंदा रखना है। मुफ्ती साहब के लिए यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने इस पार्टी की स्थापना अपने लिए नहीं बल्कि जनता के हित के लिए की थी। मुफ्ती ने कहा कि बीमारी के दौरान उनके पिता ने उन्हें अपनी संपत्ति के बारे में नहीं बल्कि पार्टी को मजबूत करने के बारे में बताया।
- Details
आरएस पुरा, जम्मू: पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र तक खोदी गयी 30 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाए जाने को भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़ी सफलता बताते हुए आज कहा कि इसे जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के मकसद से खोदा गया था। जम्मू फ्रंटियर के बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल राकेश शर्मा ने बताया, ‘ हम मासिक आधार पर की जाने वाली नियमित जांच कर रहे थे कि हमें एक पूरी तरह निर्मित सुरंग मिली।’ उन्होंने बताया कि इसे जेसीबी मशीन से खोदा गया था। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘ इसका मकसद जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ कराना था।’’ कल इस सुरंग का पता लगाए जाने को बड़ी सफलता बताते हुए आईजी ने कहा कि यदि इसका पता समय पर नहीं लगाया जाता तो पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में ‘फिदायिन ’ और अन्य आतंकवादियों को भेजने में सफल हो जाता । शर्मा ने बताया, ‘ घास साफ करने के हमारे प्रयासों पर पाकिस्तान विरोध जता रहा था क्योंकि उसे लग रहा था कि बीएसएफ सुरंग का पता लगा लेगा।
- Details
जम्मू: भाजपा ने आज (शुक्रवार) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए उन पर सत्ता में रहने के दौरान और बाहर रहते हुए दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश महासचिव नरिंद्र सिंह ने आरोप लगाया, ‘हम उमर अब्दुल्ला के बयानों की कड़ी निंदा करते हैं। वह अवसरवादी रहे हैं जिनका खुद का अतीत तथाकथित सिद्धांतों पर समझौते की उनकी राजनीति का साक्षी रहा है।’ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उमर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे और राज्य की मर्यादा और सम्मान से समझौता करने के बजाय राजनीति छोड़ देंगे। यह और कुछ नहीं बल्कि विधानसभा चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस की अपमानजनक हार के बाद हताशा की झलक है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






