- Details
जम्मू: भारत और पाकिस्तान के बीच अनवरत वार्ता की मांग करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि यह राज्य आसपड़ोस में शांति का सबसे बड़ा लाभार्थी होगा तथा उन्होंने यूरोपीय संघ की तर्ज पर इस उपमहाद्वीप में सीमाओं के आरपार स्वतंत्र आवाजाही की वकालत की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वैमनस्य से जम्मू-कश्मीर का अमनचैन प्रभावित हुआ और उन्हें उम्मीद है कि दोनों देश अदूरदर्शिता त्यागेंगे एवं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि लोग शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण जीवन जी पाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ जैसी स्थिति बनाने की जरूरत है जहां लोग विभिन्न देशों के बीच स्वतंत्र होकर आते जाते हैं। फारूक ने कहा, ‘यदि यूरोपीय संघ कर सकता है तो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अन्य पड़ोसी देश ऐसा क्यों नहीं कर सकते।’ वह बांग्लादेश-भारत-पाकिस्तान पीस फोरम द्वारा इन तीनों देशों में शांति एवं एकता विकसित करने की पहल के महत्व पर एक सम्मेलन में बोल रहे थे।
- Details
श्रीनगर: लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन के तुरतुक सेक्टर में एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता सेना के एक जवान का शव शनिवार को बर्फ के नीचे से मिला। हिमस्खलन में एक और जवान लांस नायक भवन तमांग की जान चली गई जिनका शव जल्द ही मिल गया था। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि राइफलमैन सुनील राय का पार्थिव शरीर आज सुबह बचाव दलों ने निकाला। राय तब बर्फ के नीचे दब गए थे जब 25 मार्च को सेना का एक गश्ती दल तुरतुक सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। प्रवक्ता ने कहा कि जवानों के पार्थिव शरीरों को हिमस्खलन के क्षेत्र से निकाला जा रहा है। उसके बाद उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि उसके बाद पार्थिव शरीरों को हवाई मार्ग से उनके पैतृक स्थान पहुंचाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान से होगा। उन्होंने कहा कि तमांग के परिवार में उनकी पत्नी, छह वर्ष की पुत्री और उनके अभिभावक हैं। वहीं राय के परिवार में उनके अभिभावक और दो छोटे भाई हैं।
- Details
श्रीनगर: पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात की और जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। महबूबा ने बाद में नई सरकार के गठन के लिए समर्थन दिए जाने पर भाजपा का शुक्रिया अदा किया। महबूबा ने कहा कि उनकी नई सरकार का पूरा जोर जम्मू-कश्मीर में शांति, सुलह और विकास पर होगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जा रही है। भाजपा विधायी दल के नेता निर्मल सिंह ने भी राज्यपाल से भेंट की और अगली सरकार के गठन के लिए महबूबा मुफ्ती को भाजपा के समर्थन का पत्र सौंपा। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने कहा कि ‘बड़े भाई’ और विधायकों की समान संख्या के साथ वह समान और महत्वपूर्ण विभागों का हकदार है। नौशेरा से भाजपा विधायक रवींद्र रैना ने कहा, हमारे पास फिलहाल 28 विधायक हैं। हमारे पास चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी के रूप में सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस है और वाकई हमारा मत है कि बड़े भाई होने के नाते हमें सरकार में जरूरी संख्या, बराबर का हिस्सा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की जिस बैठक में निर्मल सिंह विधायक दल के नेता चुने गए, उसमें राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।
- Details
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सियाचिन के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार सुबह सेना का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिससे एक जवान की मौत हो गई और एक लापता हो गया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे लद्दाख के तुरतुक इलाके में सेना का गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आया और दो जवान में बर्फ में दब गए। उन्होंने कहा कि तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि लांस हवलदार भवन तमांग को ‘गंभीर हालत’ में बाहर निकाला गया और निकट के एक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘लांस नायक भवन तमांग की मौत हो गई। चिकित्सा दल उनको बचा नहीं सका।’ तमांग दार्जीलिंग के लोपशू गांव के निवासी थे। लापता सैनिक को ढूंढ निकालने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने तमांग के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






