- Details
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल माता वैष्णो देवी परिसर में गुरुवार से वाई-फाई सुविधा शुरू करेगी। यह देश में 1,000वां हॉट स्पॉट है, जहां कंपनी वाईफाई सेवा शुरू कर रही है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद गुरुवार को दिल्ली से इस सेवा की शुरुआत करेंगे। बीएसएनएल ने चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये की लागत से 250 स्थानों पर 2,500 वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने की योजना है। बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले सीमा शुल्क विभाग ने 750 हॉटस्पॉट को मंजूरी दे दी, जिसकी स्थापना अगले कुछ दिनों में की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि दूरसंचार कंपनी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगले 15 दिन में यथा संभव हॉटस्पॉट स्थापित करेगी।
- Details
श्रीनगर: लद्दाख क्षेत्र में लगातार घुसपैठ के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर देखा गया जिससे सुरक्षा बल सजग हो गए हैं। घटनाक्रमों की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सेना ने उत्तर कश्मीर के नौगांव सेक्टर के सामने स्थित अग्रिम चौकियों पर पीएलए के वरिष्ठ अधिकारियों को देखा। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के कुछ संवाद पकड़ में आए जिनसे पता चलता है कि चीनी सैनिक नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में कुछ निर्माण कार्य करने आए हैं। सूत्रों ने कहा कि सेना ने इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से पूरी तरह चुप्पी साधे हुई है लेकिन वह विभिन्न खुफिया एजेंसियों को नियंत्रण रेखा पर पीएलए सैनिकों की मौजूदगी की लगातार सूचनाएं दे रही है। पिछले साल के आखिर में पीएलए सैनिकों को पहली बार देखा गया था और तब से तंगधार सेक्टर के सामने भी उनकी मौजूदगी देखी गयी है। इस इलाके में चीनी सरकार के स्वामित्व वाली चाइना गेझौबा ग्रुप कंपनी लिमिटेड 970 मेगवाट की झेलम-नीलम पनबिजली परियोजना का निर्माण कर रही है।
- Details
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 80,000 करोड़ रुपये के पैकेज के क्रियान्वयन पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने पैकेज के क्रियान्वयन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी। इस पैकेज में पांच बिंदुओं-मानवीय राहत, आपदा प्रबंधन, सामाजिक बुनियादी ढांचा, आर्थिक बुनियादी ढांचा और विकास पर खर्च- का उल्लेख है। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन है। ऐसे में वोहरा प्रशासनिक प्रमुख हैं और राज्य के मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
- Details
लेह: चीनी सैनिक लद्दाख सेक्टर में इस सप्ताह एक बार फिर भारतीय सीमा में घुस आए। चीन के सैनिक पानगोंग झील इलाके के समीप भारतीय क्षेत्र में करीब 6 किलोमीटर अंदर तक घुस गए थे। सूत्रों ने बताया कि यह आठ मार्च की घटना है। उस दिन पीएलए के करीब 11 सैनिक पानगोंग के निकट फिंगर-8 और सिरजाप-1 में काल्पनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए।इन जवानों की अगुवाई कर्नल स्तर का एक अधिकारी कर रहा था। सूत्रों ने कहा कि चीन के सैनिक चार वाहनों से भारत की ठाकुंच सुरक्षा चौकी से दाखिल हुए और भारतीय क्षेत्र के 5.5 किलोमीटर अंदर तक पहुंच गए। इन वाहनों में दो हल्के, एक मध्यम और एक भारी वाहन था। सूत्रों के मुताबिक आईटीबीपी के एक गश्ती दल ने जल्द ही इन चीनी सैनिकों का प्रतिरोध किया और रोका। इसके बाद कुछ घंटे के लिए दोनों तरफ के जवान एक दूसरे के आमने-सामने रहे। फिर स्थिति सहज हो गई और दूसरा पक्ष अपने पुराने स्थल पर लौट गया। इस घटना को लेकर सेना की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल पाई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






