ताज़ा खबरें
सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर अपनी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात के बारे में बताया। सोनिया गांधी ने अपनी आगामी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ से जुड़ा एक वीडियो जारी कर अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत के बारे में बताया है।

एक्स पर शेयर किया किस्सा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने लिखा, 'कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरी प्रेम कहानी शुरू हुई। राजीव और मैंने प्यार, खुशी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।'

वीडियो में सोनिया गांधी ने बताया कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रही थीं, तब वहां का खाना उन्हें खास पसंद नहीं आता था। वह अक्सर ऐसे रेस्तरां की तलाश में रहती थीं, जहां उन्हें अपनी पसंद का इटैलियन खाना मिल सके। इसी दौरान उन्हें कैम्ब्रिज में एक ग्रीक रेस्तरां मिला, जहां बड़ी संख्या में यूरोपीय और भारतीय छात्र आते थे।

सोनिया गांधी ने बताया कि इसी रेस्तरां में उनकी पहली मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों की पहचान एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी। पहली मुलाकात के बारे में सोनिया गांधी ने कहा, 'जब मैं उनसे पहली बार मिली, तो मुझे तुरंत महसूस हुआ कि वह ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ मैं अपनी जिंदगी बिताना चाहूंगी। बाद में पता चला कि उनके मन में भी यही भावना थी।'

उन्होंने बताया कि मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाते, घूमते-फिरते और साथ समय बिताते थे। सोनिया गांधी ने उस दौर की एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया, जिसमें दोनों शामिल हुए थे।

राजीव गांधी के व्यक्तित्व को याद करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह बेहद आकर्षक होने के साथ-साथ बहुत सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी सौम्यता ने मुझे पहली मुलाकात में ही प्रभावित कर दिया था। यही बात मेरे दिल को छू गई। सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी से पहली मुलाकात के वे पल आज भी उनकी यादों में ताजा हैं और वह मुलाकात कभी नहीं भूल सकतीं।

कहां है वो रेस्तरां, जहां मिले सोनिया-राजीव

सोनिया गांधी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात जिस रेस्तरां में हुई उसका नाम 'द वर्सिटी' है। यह रेस्तरां कैम्ब्रिज में है। इसकी स्थापना 1928 में फ्रैंक गॉर्डी ने की थी। इसे दुनिया के सबसे बड़े ड्राइव-इन फास्ट-फूड रेस्तरां के रूप में जाना जाता है। हालांकि, अब यहां कार तक सर्विस पहुंचाने के बजाय, इनडोर बैठने की जगह और काउंटर सर्विस पर अधिक ध्यान दिया जाता है।

उनकी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को आएगी, जिसमें वह अपने निजी जीवन, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और परिवार से जुड़े कई अनुभव साझा करेंगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख