ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: भाजपा ने आज (शुक्रवार) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए उन पर सत्ता में रहने के दौरान और बाहर रहते हुए दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश महासचिव नरिंद्र सिंह ने आरोप लगाया, ‘हम उमर अब्दुल्ला के बयानों की कड़ी निंदा करते हैं। वह अवसरवादी रहे हैं जिनका खुद का अतीत तथाकथित सिद्धांतों पर समझौते की उनकी राजनीति का साक्षी रहा है।’ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उमर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे और राज्य की मर्यादा और सम्मान से समझौता करने के बजाय राजनीति छोड़ देंगे। यह और कुछ नहीं बल्कि विधानसभा चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस की अपमानजनक हार के बाद हताशा की झलक है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख