ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि अगर पीडीपी और भाजपा सरकार नहीं बनाते तो उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में फिर से चुनाव कराने को तैयार है। उन्होंने पीडीपी को समर्थन देने से इंकार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने की नेकां की पेशकश को ठुकरा दिया गया था और इससे भाजपा राज्य में सत्ता में आ गई। उमर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम पीडीपी और भाजपा से पूछना चाहते हैं कि सरकार के लिए हमें कितना और इंतजार करना होगा? या तो आप सरकार बनाईए या अगर आप तैयार नहीं हैं तो कृपया राज्यपाल को सूचित कीजिए ताकि वह विधानसभा भंग कर दें और हम फिर से चुनावों की तैयारी करें।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पीडीपी और भाजपा सरकार नहीं बनाती है तो फिर से चुनाव होंगे और हम विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हैं।’

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी की रात हुई एक मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी सूचना मिलने के बाद बुधवार रात से ही त्राल के ददसारा इलाके की घेराबंदी करके खोजी अभियान चलाया था। आतंकियों की हुई पहचान अधिकारी ने कहा कि इसके बाद हुई गोलीबारी में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन स्थानीय आतंकी मारे गए। अधिकारी ने कहा कि मृत आतंकियों की पहचान आशिक हुसैन भट्ट, मोहम्मद इसाक पैरे और आसिफ अहमद मीर के रूप में हुई है। एके राइफलें बरामद, अभियान जारी उन्होंने बताया कि भट्ट पिछले साल उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर बोले गए हमले में संलिप्त आतंकियों को शरण उपलब्ध करवाने में शामिल था।

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में तब तक सरकार नहीं बनाएगी, जब तक यह सुनिश्चित न हो कि सरकार बनाने से जनता में शांति और समृद्धि आ जाएगी। अनंतनाग जिले में पीडीपी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा, आप ने मेरे पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद पर आंख बंद करके भरोसा किया, लेकिन मुझ पर आंखें खोलकर भरोसा कीजिए। उन्होंने कहा, यदि मैं सत्ता संभालने का निर्णय लूंगी, तो यह शांति के लिए होगा। यह भारत और पाकिस्तान के बीच मित्रवत संबंधों के लिए होगा, जो जम्मू एवं कश्मीर में शांति के लिए आवश्यक है। ये चीजें अभी खतरे में हैं। महबूबा ने कहा, मेरी पार्टी की मुख्य चुनौती न नेशनल कांफ्रेंस है और न ही सत्ता। असल चुनौती मेरे दिवंगत पिता की विरासत को जारी रखने की है, जिन्होंने मुझसे अपने जीवन के अंतिम क्षण में कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने उन पर भरोसा किया, उनके लिए कुछ न कर पाने का उन्हें दुख है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कान्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि सीमा पार से यदि आतंकवादी हमले जारी रहते हैं तो पाकिस्तान के साथ भारत की द्विपक्षीय वार्ता का कोई लाभ नहीं होगा। अब्दुल्ला ने कहा, ‘यदि आप आतंकवाद नियंत्रित नहीं कर सकते, हम बेहतर संबंध कैसे बना सकते हैं? यदि आप (यहां) लोगों की हत्या करने के लिए आदमी भेजना जारी रखेंगे तो संबंध अच्छे कैसे हो सकते हैं? आपने देखा कि पंपोर में क्या हुआ।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह मित्रता आगे भी जारी रहेगी और भारत-पाकिस्तान संबंधों में और सुधार होगा। लेकिन यदि आतंकवाद जारी रहता है तो बातचीत का कोई लाभ नहीं होगा। पहला कर्तव्य आतंकवाद को रोकना है।’ उनसे पूछा गया कि क्या भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से दोनों देशों के संबंधों में बेहतर बढ़ावा मिल सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख