- Details
जम्मू: भारत के प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने कानून प्रवर्तन एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी को लेकर सरकार की शनिवार को आलोचना की और कहा कि किसी प्रक्रिया के जरिये उसके प्रदर्शन की समीक्षा करने का समय आ गया है। न्यायमूर्ति ठाकुर ने यहां दो दिवसीय एक विधिक सेमिनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे में जब लोग जेलों में बंद है एवं अन्य न्याय के लिए आवाज लगा रहे हैं, सरकार (न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर) ‘‘प्रस्तावों पर दो महीने से अधिक समय तक बैठी नहीं रह सकती।’’ उन्होंने कहा, ‘यह वास्तव में लोगों के अधिकारों का संरक्षण है जिनके लिए कानून बनाये गए कि आप काम करते हैं। यह किसी निजी प्रशंसा के लिए नहीं कि अदालतें काम करती हैं, ये उन कानूनों को लागू करने के लिए है।
- Details
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में पृथकतावादी संगठनों द्वारा आहूत हड़ताल के कारण आज (शनिवार) सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अफजल गुरु प्रकरण के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एस ए आर गिलानी और जेएनयू छात्रों को देशद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के चलते शहर में मुख्य भाग लाल चौक और कई अन्य इलाकों में अधिकतर व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप और कार्यालय बंद रहे, सरकारी कार्यालयों में हाजिरी भी काफी कम रही। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वाहन सड़कों पर नजर नहीं आए, हालांकि निजी कारें, टैक्सियां और आटो रिक्शा कई जगहों पर चले।
- Details
श्रीनगर: पिछले साल नवंबर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में सेना के शिविर पर हुए हमले में शामिल एक पाकिस्तानी नागरिक सहित छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकी मॉड्यूल का भी पता लगाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में एक खोज अभियान चलाया था क्योंकि उन्हें कल जिला मुख्यालय शहर में एक पाकिस्तानी आतंकी के घुसने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद सिदीक उर्फ शाहद को गिरफ्तार कर लिया जो पाकिस्तान के सियालकोट का निवासी है। मॉड्यूल के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि उनकी शिनाख्त सुहेल आरिफ, राशिद रसूल भट, जावेद अहमद धोबी, फरहान फयाज और एहसान फयाज के तौर पर हुई है।
- Details
श्रीनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आज ( बुधवार) कहा कि अगर देश के मुसलमानों को संदेह से देखने वाली और अल्पसंख्यकों को बहुसंख्यकों के खिलाफ पेश करने वाली ताकतों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो भारत कश्मीर को साथ नहीं रख पाएगा। अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं से कहा, ‘भारत में ऐसा तूफान खड़ा किया जाता है जो खतरे की घंटे की है और अगर हम इसे नहीं समझते, अगर हम हिंदुओं को मुसलमानों से लड़ाना जारी रखते हैं, तो मैं आपको बता रहा है कि वे (केंद्र) कश्मीर को साथ नहीं रख सकते। यह सच्चाई है चाहे आप इसे पसंद नहीं करते हों।’ उन्होंने कहा कि मुसलमान देश के दुश्मन नहीं है, लेकिन उनको अब भी संदेह की नजर से देखा जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज, मुसलमान को संदेह की नजर से देखा जाता है। क्या मुसलमान भारतीय नहीं है? क्या उसने कोई कुर्बानी नहीं दी? क्या आप ब्रिगेडियर उस्मान (1947 के भारत-पाक युद्ध में शहीद) को भूल गए?
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






