- Details
श्रीनगर: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक अभियान के दौरान आज हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेचिलूरा के निवासी इशफाक अहमद वानी उर्फ मौलवी को आज सुबह मगमा इलाके के पेठ मखमा गांव में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि वहां पर कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिल कर पुलिस ने कल रात गांव की घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि कल देर रात तलाशी अभियान बंद कर दिया गया था लेकिन आतंकवादियों के बच निकलने के संदेह के कारण गांव के चारों ओर कड़ी घेराबंदी की गयी थी।
- Details
श्रीनगर: जेएनयू से उठे देशद्रोह विवाद का असर कश्मीर घाटी में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को घाटी में पुलिस और उग्र भीड़ के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पोस्टरों के साथ जा रहे युवकों के एक समूह को सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के निकट झड़प हो गई। इस दौरान आईएसआईएस के झंडे भी देखे गये। इसके अलावा कुछ पोस्टरों पर 'थैंक जेएनयू' भी लिखा हुआ देखने में आया। नमाज के बाद निकला युवकों का हुजूम पुलिस ने बताया कि कश्मीर की मुख्य मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के ठीक बाद युवकों के एक समूह ने आजादी के समर्थन में नारे लगाते हुए नौहट्टा चौक की ओर मार्च निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि कुछ युवकों के हाथ में पाकिस्तान और आईएसआईएस आतंकी समूह के झंडे के साथ ही अफजल गुरु के पोस्टर थे।
- Details
श्रीनगर: पीडीपी ने पार्टी में ‘नयी ऊर्जा भरने’ और जम्मू-कश्मीर में अपना आधार बढ़ाने के उद्देश्य से अपने निर्धारित सदस्यता अभियान से पहले आज (गुरूवार) एक तीन सदस्यीय चुनाव बोर्ड के गठन की घोषणा की। वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी को बोर्ड का प्रमुख बनाया गया है। पार्टी ने यहां एक बयान में कहा, ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के चुनाव बोर्ड का गठन किया है। वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी इसके अध्यक्ष हैं जबकि धमान भसीन एवं फ्लैल सिंह को उसका सदस्य बनाया गया है।’ पार्टी ने 21 फरवरी से सदस्यता अभियान की घोषणा की है। घोषणा के मुश्किल से एक दिन बाद चुनाव बोर्ड का गठन किया गया। पीडीपी ने कहा, ‘21 फरवरी को श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन के माध्यम से शुरूआत की जा रही है। सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शामिल होंगी। साथ ही इसमें पार्टी महासचिव, मुख्य प्रवक्ता, पार्टी अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार जैसे दूसरे वरिष्ठ नेता और अन्य शामिल होंगे।
- Details

जम्मू: भाजपा महासचिव राम माधव के पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद भाजपा ने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर में जल्द सरकार का गठन हो जाएगा। राज्य भाजपा के अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा, ‘निश्चित तौर पर हम महसूस करते हैं कि बहुत जल्द सरकार का गठन हो जाएगा और यह अच्छा माहौल पैदा करने के लिए होगा।’ माधव और महबूबा की बैठक पर शर्मा ने कहा कि सरकार के गठन की दिशा में यह बैठक एक सकारात्मक रही। गौर हो कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से जारी गतिरोध की समाप्ति के लिए बुधवार को पहली बार एक पहल हुई जहां भाजपा महासचिव राम माधव ने राज्य के अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान यहां पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






