ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बीते कुछ महीनों से निरंतर जारी सभी अड़चनें शुक्रवार को दूर हो गईं और पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता पूरी तरह शुक्रवार को साफ हो गया। जम्मू में भाजपा विधायक दल की हुई बैठक में यह फैसला हुआ कि पीडीपी के साथ मिलकर भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है। बैठक के बाद भाजपा के एक नेता ने कहा कि पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर चर्चा हुई। पार्टी एक-दो दिन में गवर्नर को समर्थन का पत्र देगी। इस गठबंधन सरकार में निर्मल सिंह उप मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने यह भी कहा कि राज्‍यपाल से दोनों पार्टियों के नेता मिलेंगे। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि भाजपा और पीडीपी गठबंधन के एजेंडे के आधार पर सरकार बनाएंगे। गठबंधन के एजेंडे में कोई बदलाव नहीं होगा। निर्मल सिंह सर्वसम्मति से जम्मू कश्मीर में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। सत शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से पीडीपी के साथ सरकार बनाने का निर्णय किया। पीडीपी के मुख्यमंत्री को समर्थन देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा विधायक दल ने राज्य में सरकार के गठन में पीडीपी को समर्थन देने का निर्णय किया है।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने महबूबा मुफ्ती को आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार को लेकर यहाँ हुई पार्टी विधायकों की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। पीडीपी प्रमुख महबूबा को पार्टी ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना, जिससे उनके राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया। महबूबा अगर मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें विधानसभा या विधानपरिषद में से किसी एक का सदस्य बनना होगा और लोकसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा। महबूबा अभी दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इस बैठक से कुछ घंटों पहले महबूबा दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित अपने पुस्तैनी शहर बिजबेहरा में अपने पिता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर भी गई। पीडीपी के एक नेता ने बताया, 'जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार के संदर्भ में आखिरी फैसला करने से पहले महबूबा दुआ मांगने के लिए बिजबेहरा स्थित पिता की कब्र पर गईं।'

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर पीडीपी और भाजपा के गतिरोध तोड़ने की कोशिश करने के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गठबंधन के पुनर्जीवित होने की संभावना पर संदेह जाहिर करते नजर आए और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त।' जम्मू में कल राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ अपनी मुलाकात के बाद लौटे उमर दिन भर चुप रहे, क्योंकि पीडीपी और भाजपा सरकार गठन के तरीकों पर बातचीत करने में व्यस्त थी। कश्मीर पर भाजपा के वार्ताकार राम माधव के हवाले से आई खबरों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उमर ने चुटकी लेते हुए शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'ओम शांति ओम' का यह संवाद दोहराया 'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त।' दरअसल, राम माधव ने कहा था कि पीडीपी के विधायक दल की गुरुवार को बैठक होने के बाद आखिरी बातचीत होगी। उमर ने ट्वीट किया, 'यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सिद्धांतों और सत्ता के बीच चयन में महबूबा ने सत्ता को चुना है।' उमर ने आश्चर्य जताया कि महबूबा को संतुष्टि कहां से मिली।

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सोमवार को एक तरफ से यातायात बहाल कर दिया गया। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से यह राजमार्ग पिछले चार दिनों से बंद था। यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी केवल एकतरफा यातायात को ही अनुमति है। यातायात सेवाएं जम्मू से श्रीनगर के लिए शुरू की गई हैं और केवल हल्के वाहनों को ही राजमार्ग से गुजरने की अनुमित है।" रामबन जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई जिससे 300 किलोमीटर लंबी सड़क को मजबूरन बंद करना पड़ा। मौसम में रविवार की शाम से हुए सुधार के बाद शेर बीबी, पंथाल, नसरी और अन्य स्थानों पर राजमार्ग यातायात को ठीक करने के लिए भूस्खलन के मलबे को हटाया जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख