- Details
नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर के कारगिल सेक्टर में बर्फ के तूफान की चपेट में आकर लापता हुए सिपाही का शव तीन दिन के बचाव अभियान के बाद तलाश कर लिया गया है। 17 मार्च को भारतीय थलसेना की एक पोस्ट हल्की तीव्रता के भूकंप की वजह से आए बर्फ के तूफान की चपेट में आ गई थी, और निगरानी की ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही भी उसके लपेटे में आ गए थे। सेना ने तत्काल ही खोज अभियान शुरू कर दिया था, और दोनों में से एक सिपाही सुजीत को उसी दिन बचा लिया गया था, जिसकी हालत अब स्थिर है। दूसरे सिपाही विजय कुमार को तलाश करने के लिए बचाव अभियान को खराब मौसम के बावजूद 15 फुट गहरी बर्फ में तीन दिन तक लगातार जारी रखा गया। अभियान के दौरान कुत्तों, गहराई तक काम करने वाले राडारों तथा मेटल डिटेक्टरों का भी इस्तेमाल किया गया।
- Details
श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर बने गतिरोध के बारे में पैदा हो रहे संशय पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए आने वाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुला सकती हैं। पीडीपी के सूत्रों ने रविवार को कहा, ‘पीडीपी अध्यक्ष सरकार गठन पर पिछले सप्ताह के घटनाक्रम के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सूचित करने के लिए अगले कुछ दिन में उनके साथ बैठक बुला सकती हैं।’ सूत्रों के मुताबिक बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से कई वरिष्ठ पार्टी नेता जम्मू में फंसे हैं। पीडीपी और भाजपा के बीच सरकार गठन को लेकर गतिरोध समाप्त नहीं हो सका है। दोनों पार्टियों के अध्यक्षों महबूबा मुफ्ती और अमित शाह की गुरुवार को हुई मुलाकात से भी कोई रास्ता नहीं निकल सका।
- Details
श्रीनगर: गुलमर्ग समेत कश्मीर के ऊपरी इलाकों में आज लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाके ज्यादातर सूखे रहे। रात में रुक-रुककर बारिश होने की वजह से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट समेत अन्य क्षेत्रों में रात के दौरान नए सिरे से बर्फबारी हुई। कल से तीन फुट हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। एक यातायात अधिकारी ने बताया कि 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बर्फबारी हुई। इससे लगातार तीसरे दिन राजमार्ग को बंद करना पड़ा और कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जम्मू-कश्मीर की राजधानी में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकारी ने बताया कि शहर में कल 52.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- Details
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आज (शुक्रवार) सुबह कुपवाड़ा जिले के बेग मोहल्ला (राजवार्ड बाला) इलाके में एक घर की घेराबंदी की। सुरक्षाबलों ने जैसे ही उस घर में घुसने की कोशिश की, अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






