- Details
श्रीनगर: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में तीन दिनों से जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी सेना ने आज (सोमवार) को दी। सेना ने कहा कि आतंकवादियों के खात्मे के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना के एक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए बताया, 'लगता है कि ये फिदायीन हमलावर थे। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इन आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। इनकी पहचान तय की जाएगी। आतंकवादी बाहर से आए थे।' इतना लंबा ऑपरेशन चलने पर अधिकारी ने बताया कि इमारत में छिपने के कई जगहें थीं। आतंकवादी बड़ी इमारत में छिपने का फायदा ले रहे थे। इससे पूर्व सेना ने मुठभेड़ में कल शहीद हुए दो सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। यहां सेना के बादामी बाग मुख्यालय में शहीद सैन्यकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित किए गए, जहां सैन्य कमांडर और जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक के. राजेंद्र ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि दी। श्रीनगर आधारित चिनार कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने कहा, ‘कल लांस नायक ओमप्रकाश और कैप्टन तुषार महाजन शहीद हो गए। इससे केवल यह पता चलता है कि हमारे युवा अधिकारी बहादुर युवा नेता हैं जो हमेशा आगे रहकर नेतृत्व करते हैं ।
- Details
श्रीनगर: भाजपा के आशावादी होने के बावजूद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती रविवार को सरकार गठन को लेकर होने वाली बातचीत से अनिश्चित दिखीं। उन्होंने कहा कि वह तभी इस दिशा में पहल करेंगी जब वह इस बात पर पूरी तरह आश्वस्त हो जायेंगी कि वह जम्मू-कश्मीर के लिए अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के ‘सपनों को पूरा’ कर सकती हैं। जब संवाददाताओं ने पूछा कि राज्य में सरकार गठन को लेकर भाजपा के साथ बातचीत में क्या कोई कोई प्रगति हुई है, तब महबूबा की प्रतिक्रिया बहुत अस्पष्ट थी। उन्होंने कहा, ‘यह तो समय ही बता सकता है।’ कुछ दिन पहले ही भाजपा महासचिव राम माधव श्रीनगर पहुंचे थे और पीडीपी प्रमुख से बातचीत की थी। उसके बाद महबूबा ने कहा था कि व्यवस्था जारी रखने को लेकर ‘दोनों पार्टियां सकारात्मक’ हैं। महबूबा सात जनवरी को अपने पिता सईद के निधन के बाद आज पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
- Details
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष शहला राशिद शोरा से पूछताछ करने की मांग को लेकर बीजेपी समर्थक अशोक पंडित पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि अब कश्मीरी मुस्लिम होना एक अपराध है जो पूछताछ जरूरी बनाने के लिए पर्याप्त है। उमर ने ट्विटर पर लिखा, 'अब एक कश्मीरी मुस्लिम होना पूछताछ जरूरी बनाने के लिए पर्याप्त अपराध है। वैसे यह शहला है शीला नहीं लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है।' नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर ने जेएनयू परिसर में 9 फरवरी को हुई कथित देश विरोधी नारेबाजी की पृष्ठभूमि में वहां कश्मीरी छात्रों को परेशान करने का विरोध किया है। वह फिल्म निर्माता अशोक पंडित के श्रृंखलाबद्ध ट्वीट का जवाब दे रहे थे। पंडित ने ट्वीट किया था, 'जेएनयू उपाध्यक्ष शीला राशिद से पूछताछ होनी चाहिए जो एक कश्मीरी मुस्लिम हैं।
- Details
श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक सरकारी भवन के भीतर छिपे हुए आतंकियों के साथ भीषण गोलीबारी में रविवार को दो कैप्टन सहित तीन सैन्य कमांडर और एक आतंकी की मौत के साथ कल दोहपर से जारी मुठभेड़ में सात लोगों की मौत हो चुकी है। उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) के उस बहुमंजिले भवन में दोपहर में आग लग गयी जहां सेना और भारी हथियारों से लैस आतंकियों के बीच आज दूसरे दिन रात तक मुठभेड़ जारी थी। तीन से चार आतंकियों के होने की आशंका है। दिन में आतंकियों ने गोलीबारी की और सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके, जिन्होंने इमारत को चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के कैप्टन पवन कुमार, कैप्टन तुषार महाजन और जवान ओम प्रकाश शहीद हो गये। ये सभी एलिट पैरा कमांडो टुकड़ी से जुड़े थे। सेना शाम तक एक आतंकी को मार गिराने में कामयाब रही। आतंकियों ने कल दोपहर सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






