ताज़ा खबरें
देश के करदाताओं के पैसे से चीनी कंपनियों को न पहुंचे लाभ: जयराम
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा, कार्यकारिणी का फैसला
सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
हकीकत है कि नीट घोटाले में बीजेपी से जुड़े नेता शामिल हैं:जयराम रमेश
'मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया गया': हेमंत सोरेन

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की।

लोकसभा चुनाव के दौरान छोड़ा था पद

पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, अपने एक बयान में उन्होंने भारतीयों को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। पित्रोदा ने कहा था, ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।’’ उनके इस बयान के बाद भाजपा ने पित्रोदा पर जबरदस्त निशाना साधा था।

पार्टी ने दावा किया था कि इससे कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति बेनकाब हो गई है। इतना ही नहीं भाजपा ने पित्रोदा के विरासत कर पर दिए गए बयान को लेकर भी उन पर निशाना साधा था और आरोप लगाए थे कि विपक्षी दल इस नीति को भारत में लागू करना चाहता है।

जयराम रमेश बोले- आगे इस तरह की गुंजाइश पैदा नहीं होने देंगे पित्रोदा

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि खरगे ने पित्रोदा को इस आश्वासन पर दोबारा नियुक्त किया है कि वह भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसे बयान और टिप्पणियां की थीं जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य थीं। आपसी सहमति से उन्होंने प्रवासी भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने उस संदर्भ को स्पष्ट किया जिसमें बयान दिया गया था और बाद में प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें इस आश्वासन पर दोबारा नियुक्त किया है कि वह भविष्य में इस तरह के विवाद पैदा होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे।"

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख