ताज़ा खबरें
जनता की अदालत में केजरीवाल बोले- 'दिल्ली में रहने के लिए घर नहीं'
पहले टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 280 रनों से रौंदा
प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति बाइडेन ने ड्रोन सौदे को दिया अंतिम रूप
केजरीवाल की पद पर वापसी तक उनके मार्गदर्शन में काम करुँगी:आतिशी

नई दिल्ली: जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई के बाद कई बड़े नेता उनके समर्थन में बयान दे रहे हैं। अब तक इस फेहरिस्त में वही लोग शामिल हुए थे,जो भाजपा विरोधी हैं, लेकिन अब पार्टी के अंदर भी कन्हैया के पक्ष में आवाज उठने लगी हैं और इसकी शुरुआत भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की है। कन्हैया के पक्ष में बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उन्हें जमानत पर रिहा किए जाने से वे बहुत खुश हैं। शत्रुघन ने ट्वीट किया कि कन्हैया को बेल मिलने की खुशी है। इसके साथ ही आशा करते हैं कि जो समर्थन उन्हें मिला है, उसके सहारे वे विरोधियों को उचित जवाब दे पाएंगे। एक अन्य ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वे सभी लोग जिन्हें लगता है कि कन्हैया के साथ गलत हुआ है वे उनके समर्थन में आगे आएं। उन सबके साथ का हकदार होने में कन्हैया अपनी सार्थकता साबित कर पाएं।'

इससे पहले सिन्हा ने कहा था, 'कन्हैया ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जो देशद्रोह की श्रेणी में आए। सिन्हा ने ट्वीट किया था, मैंने कन्हैया का भाषण सुना है। हमारे बिहार का लड़का जेएनयू छात्रसंघ का अध्यक्ष है। उसने देश या संविधान के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। उम्मीद है और प्रार्थना करता हूं कि वह जल्दी छूट जाए।' गौरतलब है कि जेल से लौटने के बाद कन्हैया का जेएनयू में हुआ भाषण काफी चर्चा में है। इसके साथ ही भाजपा लगातार उसका विरोध कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के एक नगर प्रमुख ने तो यहां तक कह दिया कि जो कन्हैया की जीभ काटकर लाएगा उसे पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। वेंकैया ने भी कहा है कि कन्हैया जेएनयू में पढ़ाई करे, राजनीतिक मोहरा न बने।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख