ताज़ा खबरें
मणिपुर में कथित कुकी उग्रवादियों के हमले में 2 जवान शहीद, कई घायल

नई दिल्ली: एक तरफ अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने पहुंची हैं रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया। इस मौके पर हम आपको को मिलवाते हैं दीपिका चिखलिया की खुबसूरत बेटी जूही के बारे में।

रामानंद सागर के फेमस धार्मिक शो 'रामायण' एक मात्र ऐसा टीवी शो रहा है, जिसे साल दर साल बीत जाने के बाद भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस शो को ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों ने भी घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। इस के कलाकार आज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वहीं शो में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी फैंस बेहद प्यार करते हैं। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस भी अपनी ऑन स्क्रीन सीता मईया के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की चाहत रखते हैं।

तो चलिए आज हम आपको दीपिका की बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं। दीपिका की बेटी खूबसूरती में अपनी मां को भी मात देती है।

दीपिका ​​चिखलिया की दो बेटियां हैं। पहली बेटी का नमा निधि टोपीवाला और दूसरी का नाम जूही टोपीवाला है। आज हम आपको उनकी बड़ी बेटी निधि टोपीवाला के बारे में बताने जा रहे हैं। निधि ​भले ही एक बेहतरीन अदाकारा की बेटी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर नहीं चुना। निधि पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। निधि के लुक की बात करें तो वो दिखने में ​बेहद ही खूबसूरत हैं। निधि बेहद ग्लैमरस हैं। वहीं पहली नजर में निधि को देखते ही आपको ऐसा लगेगा कि आप उनकी मां दीपिका को देख रहे हैं। निधि का फेस काफी हद तक उनकी मां से मिलता है। निधि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मेकअप के वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फैंस भी निधि के इन पोस्ट को फैंस न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि इस पर कमेंट कर उनके काम की तारीफ भी करते हैं।

सादगी देख फैन्स बोले- ये है अगली सीता

आपको बता दें कि हाल ही में निधि का जन्मदिन था। इस खास मोके पर उनकी मां यानि दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने भी निधि को जन्मदिन की ढेरों बधाईंयां दी थीं। सादगी देख फैन्स बोले- ये है अगली सीता।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख