- Details
नई दिल्ली: स्वीडन की 16 साल की पर्यावरण ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ( पर्यावरण) ने संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण से विश्व नेताओं को झकझोर कर रख दिया। ग्रेटा थनबर्ग का भाषण सुनकर जहां लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। ग्रेटा थनबर्ग का पर्यावरण स्पीच इतना शानदार है कि सोशल मीडिया पर लोग उनके स्पीच को खूब शेयर कर रहे हैं। ग्रेटा थनबर्ग की स्पीच की तारीफ और उनके वायरल वीडियो को शेयर करने की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा ने इस स्पीच को शेयर करते हुए लिखा कि ‘शुकिया ग्रेटा थनबर्ग. हमारे चेहरे पर आपका ये मुक्का बेहद जरूरी था।’ आलिया भट्ट ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘सुनिए, सीखिए, सोचिए और फिर कदम उठिए।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को 2018 का दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट के जरिए साझा की। 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार को बॉलीवुड इंड्स्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। अमिताभ बच्चन उन चंद अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी दमदार एक्टिंग ने उनके आलोचकों को भी चौंकाया। उनके उत्साह और काम करने के लगन ने आज उन्हें ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है जिसे पाने का मुकाम हर कोई संजोता है। अमिताभ बच्चन कई दर्शकों से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
क्या है दादा साहब फाल्के पुरस्कार
दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
- Details
नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ को 92वें अकादमी पुरस्कार में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चयनित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। फिल्म को इस साल फरवरी में समूचे देश में व्यावसायिक तौर पर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया भट्ट, विजयराज, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष ने अभिनय किया है।
एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने मीडिया को बताया, ‘‘फिल्म ‘गली बॉय’ इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि होगी। इस साल करीब 27 फिल्में दौड़ में थीं लेकिन सर्वसम्मति से ‘गली बॉय’ को चुना गया।’’ जानी मानी अभिनेत्री एवं फिल्मकार अपर्णा सेन इस साल की चयन समिति की अध्यक्ष थीं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने ‘गली बॉय’ का निर्माण किया है जिसमें रणवीर ने एक उभरते हुए रैपर की भूमिका निभायी है।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के लिए के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क से रवाना हो चूके हैं और किसी भी वक्त भारत आ सकते हैं। इस खुशखबरी को बॉलीवुड एक्टर और ऋषि के बेस्टफ्रेंड अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके हैं। आपको बता दें कि कई दिनों से खबर आ रही थी कि ऋषि कपूर इस महीने वापस आएंगे लेकिन वह अभी तक वापिस नहीं आए थे। अब अनुपम खेर के इस ट्वीट यह पक्का हो गया है कि वह घर आ रहे हैं।
अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे सबसे प्रिय नीतू कपूर चीन्टू लगभग एक साल न्यूयॉर्क में रहने के बाद आज वापिस आ रहे हैं। मैं इनकी सुरक्षित यात्रा की कामना करता हूं। मेरे पास मिश्रित भावनाएं हैं। मैं एक ही समय में खुश और गम में हूं। मैं तुम्हें बहुत याद करने जा रहा हूँ। हमारे पास एक महान समय था.. धन्यवाद।.. प्यार और प्रार्थना।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब सीएम के दिल्ली आवास की ली तलाशी
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज