- Details
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 92 की उम्र में निधन हो गया है। खय्याम लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम से ही खय्याम की हालत नाजुक बताई जा रही थी। मशहूर संगीतकार के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। ख़य्याम ने पहली बार फिल्म 'हीर रांझा' में संगीत दिया लेकिन मोहम्मद रफ़ी के गीत 'अकेले में वह घबराते तो होंगे' से उन्हें पहचान मिली। फिल्म 'शोला और शबनम' ने उन्हें संगीतकार के रूप में स्थापित कर दिया।
खय्याम ने कई हिट फिल्मों जैसे 'कभी-कभी' और 'उमराव जान' के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। इन मूवीज के गाने एवरग्रीन माने जाते हैं। मोहम्मद जहुर 'खय्याम' हाशमी ने संगीत की दुनिया में अपना सफर 17 साल की उम्र में लुधियाना से शुरू किया था। उन्हें अपने करियर का पहला मेजर ब्रेक ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' से मिला था, जिसके गाने आज भी इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।
- Details
नई दिल्ली: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या सिन्हा का 71 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। विद्या ने जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। विद्या के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। सोशल मीडिया पर भी कई स्टार्स ने शोक व्यक्त किया। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। बिग बी ने दरअसल, संजीव कुमार के साथ विद्या सिन्हा की कुछ तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ। एक अच्छी कलाकार... परिवार के लिए प्रार्थनाएं और सांत्वना'।
बता दें कि विद्या को हाल ही में गंभीर हालत के चलते मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे वेंटिलेटर पर थीं। सांस संबंधी दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि विद्या 70 के दशक की जानी मानी अदाकारा थीं। फिल्मों में उनका सादगी भरा लुक हमेशा सराहा गया।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का गुरुवार को मुंबई के जूहू स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्मों जैसे- छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो में किरदार निभाया था। विद्या सिन्हा को हाल ही में गंभीर हालत के चलते मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे वेंटिलेटर पर थीं। सांस संबंधी दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विद्या सिन्हा अमोल पालेकर संग अपनी एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। फिल्म रजनीगंधा और छोटी सी बात ने विद्या सिन्हा का करियर ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मुंबई स्थित हॉस्पिटल के ऑफिशियल ने जानकारी दी थी कि विद्या सिन्हा की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ था।
- Details
मुंबई: मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव के पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार शाहरूख खान को आठ अगस्त को ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार के जरिए सिनेमा और भारत में लोकप्रिय संस्कृति में अभिनेता के लगातार योगदान के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शाहरुख खान इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जिन्हें लिंडा डेसाऊ यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। डेसाऊ स्टेट ऑफ विक्टोरिया की पहली महिला गर्वनर हैं।
शाहरूख ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेलबर्न में जश्न मनाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले फिल्म जगत के अपने साथी सदस्यों के साथ मंच साझा करना एक शानदार अनुभव होगा।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- बजट को लेकर खड़गे का तंज: 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली
- बजट में खोखले नारे देकर जनता को धोखा देने की है कोशिश: कांग्रेस
- विकसित भारत की दावा जुमला, ध्यान भटकाने का प्रयास: अमिताभ दुबे
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- 'कुंभकरण 6 महीने जागता था, चुनाव आयोग जागता ही नहीं': केजरीवाल
- दिल्ली में 5 फरवरी को विकास का नया बसंत आने वाला है: पीएम मोदी
- चुनावी साल में बिहार को लेकर केंद्रीय आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं
- गुजरात दंगे की पीड़िता जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में निधन
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज