ताज़ा खबरें
मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत देने की व्यवस्था करे सरकार:अखि‍लेश
राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली: 74वां कांस फिल्म समारोह आधिकारिक रूप से शनिवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही पुरस्कारों की घोषणा की गई। कांस फिल्म फेस्टिवेल में 'टाइटेन' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। अतरंग दृष्यों और खून खराबे वाली इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसके साथ ही फिल्म की निर्देशक जूलिया डूकोरनाइ पाल्म डी ओर (कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार) जीतने वाली अब तक दूसरी महिला निर्देशक हैं। साथ ही अकेले इस सम्मान को पाने वाली वो पहली महिला हैं। बता दें कि अमेरिका के कालबे लैंड्री जोन्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। साथ ही नॉर्वे की रेनेट रीन्सवे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

गौरतलब है कि साल 2020 में कांस फिल्म फेस्टिवल कोरोना महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। ऐसे में पाल्मे डी ओर लेने वाली आखिरी फिल्म पैरासाइट(2019) थी। इस फिल्म का निर्देशन बोंग जून हो ने किया है।

मुंबई: राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है।

अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था और दवाईयों का जैसा असर उनपर होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के कारण बने क्लॉट को इलाज के जरिए निकाल दिया गया था। 

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वेब सीरीज 'तांडव' वाले मामले में पुलिस केस का सामना कर रहीं अमेज़न इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है और कहा है कि पुरोहित को गिरफ्तार नहीं किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए लाए गए केंद्र की गाइडलाइंस पर भी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया, डिजिलटल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए लाए गए केंद्र के नए नियमों में पर्याप्त दम नहीं है और इससे प्रॉसिक्यूशन की शक्ति भी नहीं मिल जाती है।

अपर्णा पुरोहित ने इलाहाबाद होईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका डाली थी, जिसे कोर्ट ने 25 फरवरी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट आई थीं। इस मामले में गुरुवार को भी सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान कहा कि 'सोशल मीडिया पर नियंत्रण करने के लिए कोई मैकेनिज्म नहीं है। बिना किसी कानून के आप (सरकार) इसपर कंट्रोल नहीं कर सकते।' कोर्ट ने कल सुनवाई में कहा था कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स की स्क्रीनिंग की जरूरत है क्योंकि अधिकतर प्लेटफॉर्म कभी-कभी पॉर्नोग्राफिक कॉन्टेंट भी दिखाते हैं।

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को विशेष एनडीपीएस अदालत में सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग मामले में आरोप पत्र दायर किए। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और अन्य लोग इस मामले में आरोपी हैं। चार्जशीट में 33 अभियुक्तों और 200 गवाहों के बयान हैं। हार्ड कॉपी में 12,000 से अधिक पृष्ठ और डिजिटल प्रारूप में लगभग 50,000 पृष्ठ अदालत में पेश किए गए। इस मामले में कुल 38 आरोपी हैं। इनमें से 5 फरार हैं, जबकि एनसीबी ने 33 लोगों को अब तक अरेस्ट किया है। 

एनसीबी की पूछताछ में रिया ने बताया था कि सुशांत 2016 से ही ड्रग ले रहे थे और वह सुशांत के लिए ही ड्रग्स मंगाती रही हैं। रिया एनसीबी के सामने यह स्वीकर कर चुकी है कि उसने पार्टियों में कभी-कभार शौकिया तौर पर ड्रग्स या शराब का सेवन किया है। बता दें कि इस मामले में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था और उनको एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था। सुशांत की मौत के दो महीने बाद उनके पिता ने पटना में केस दर्ज कराया था। यह केस सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और रिया के परिवार के सदस्यों समेत 5 लोगों के खिलाफ था। 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख