- Details
मुंबई: पोर्न स्कैंडल में गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के बीच भी तनातनी देखने को मिली है। अश्लील फिल्मों के निर्माण से जुड़े मामले में जब मुंबई पुलिस राज कुंद्रा को लेकर उनके घर जांच के लिए पहुंची तो शिल्पा शेट्टी सबके सामने ही उन पर बिफर पड़ीं। उन्होंने दो टूक सवाल दागा, जब हमारे पास सब कुछ है, तो फिर ये सब करने की क्या जरूरत थी? माना जा रहा है कि पोर्न फ़िल्म केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा से उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी बुरी तरह आहत हैं। उन्हें रोज तमाम सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
ये वाकया शुक्रवार की शाम का है। जब मुम्बई पुलिस की टीम आरोपी राज कुंद्रा को उनके घर ले गई थी। टीम ने घर की तलाशी ली और शिल्पा शेट्टी का बयान भी दर्ज किया। अश्लील फ़िल्म कांड में पति का नाम आने से दुखी शिल्पा को पति को सामने देखते ही आंसू आ गए और वो बिफ़र पड़ीं। शिल्पा ने राज कुंद्रा से कहा, "हमारे पास ऊपर वाले का दिया सब कुछ है तो फिर ऐसी कौन सी जरूरत थी, जो ये सब करना पड़ा? इससे परिवार का नाम भी खराब हुआ और मुझे कई प्रोजेक्ट छोड़ने पड़े।"
- Details
मुंबई: पोर्नोग्राफी का आरोप लगने के बाद राज कुंद्रा पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। राज कुंद्रा अभी मुंबई पुलिस की रिमांड पर चल रहे हैं। इस संकट की घड़ी में राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने उनका समर्थन किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक शिल्पा ने कहा है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उन्होंने दावा किया कि हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे।
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि यह लंदन स्थित वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे, जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं। बता दें कि पति पर पोर्नोग्राफी के आरोप लगने के बाद शिल्पा शेट्टी भी अलग-थलग दिखाई दे रही थीं। वे टीवी शो की शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं। इतना ही नहीं शिल्पा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी गतिविधियों को कम कर दिया है।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तारी के बाद नित नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा की एक कंपनी लंदन की एक पोर्न कंपनी के साथ काम कर रही थी। ब्रिटेन की वो पोर्न फर्म उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने खड़ी की थी, जो भारत के लिए पोर्नोग्राफिक कंटेंट तैयार करने के काम में लिप्त थी। राज कुंद्रा (45 वर्ष) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को इस केस में गिरफ्तार किया था।
मुंबई पुलिस का कहना है कि अश्लील फिल्मों के निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिये प्रसारित करने में राज कुंद्रा शामिल थे। मंगलवार सुबह राज कुंद्रा को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था, जिसने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज के रिश्ते लंदन की कंपनी केनरिन से थे। ये केनरिन कंपनी हॉटशॉट्स ऐप का संचालन करती है।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। वहीं इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं सोनिया जी,बयान तोड़ा-मरोड़ा गया: प्रियंका
- महाकुंभ में लोगों को राहत की व्यवस्थाएं दुरूस्त करे सरकार: अखिलेश
- राष्ट्रपति ने दिया विकसित भारत का संदेश, कुंभ हादसे पर जताया दुख
- महाकुंभ भगदड़ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जनहित याचिका हुई दायर
- 'गांधी' की पुण्यतिथि पर राजघाट पर खड़गे-राहुल ने पुष्पांजलि अर्पित की
- निर्वाचन आयोग ने दिल्ली-हरियाणा जल विवाद में पड़ने से किया इंकार
- संसद का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा भी गूंजेगा
- महाकुंभ में भगदड़: खड़गे, अखिलेश और केजरीवाल ने दुख जताया
- सुप्रीम कोर्ट 'जनता की अदालत', लोगों की आकांक्षा का प्रतीक: सीजेआई
- श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर दागी गोलियां,2 मछुआरे ज़ख्मी
- न्यायिक जांच आयोग ने संगम नोज के पास भगदड़ स्थल का किया दौरा
- मोदी-केजरीवाल भ्रष्ट और कायर हैं, दिल्ली दोनों ने बर्बाद किया: प्रियंका
- सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग की
- महाकुंभ हादसे के लिए योगी-मोदी का वीआईपी कल्चर जिम्मेदार: राउत
- हिंदू महासभा ने मनाया 'गांधी की हत्या' का जश्न,गोडसे को दिया सम्मान
- बिहारः विवाद सुलझाने गए सांसद को पीटा, सांसद समेत कई लोग घायल
- चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब सीएम के दिल्ली आवास की ली तलाशी
- बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा
- मुंडे को हटाने की मांग पर फडणवीस बोले- पवार का निर्णय अंतिम होगा
- जरांगे ने अनशन समाप्त किया, दावा किया सरकार मांगें मानने को तैयार
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
- खूंखार इजरायली खुफिया एजेंसी "मोसाद" ऐसे देती है टारगेट को अंजाम
- झारखंड चुनाव में इस बार आदिवासी महिलाएं तय करेंगी सत्ता का ताज