- Details
मुंबई: देश के मशहूर फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मकार श्याम बेनेगल की पुत्री पिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। बेनेगल ने शाम 6.30 बजे मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बेनेगल ने दस दिन पहले 14 दिसंबर को ही दोस्तों के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। बेनेगल के परिवार में उनकी पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी हैं।
बेनेगल की पुत्री पिया बेनेगल ने बताया कि उनके पिता का किडनी की गंभीर बीमारी के कारण मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘श्याम बेनेगल का शाम 6 बजकर 38 मिनट पर वॉकहार्ट अस्पताल में निधन हो गया। वह कई वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित थे।’’ उनके अंतिम संस्कार का समय बाद में घोषित किया जाएगा।
अंकुर, निशांत और मंथन जैसी फिल्मों के लिए किया जाता है याद
बेनेगल को नए दौर की फिल्मों के लिए याद किया जाता है। बेनेगल को 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘निशांत’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों के जरिए भारत में समानांतर सिनेमा की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है।
- Details
हैदराबाद: अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को सोमवार (23 दिसंबर 2024) को जमानत दे दी। पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर से 6 लोगों को हिरासत में लिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर रविवार (22 दिसंबर 2024) को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारेबाजी की और सजा की मांग के साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की मांग की थी।
1 करोड़ रुपये के मुआवजे की कर रहे थे मांग
रिपोर्ट के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अभिनेता के घर के अंदर टमाटर फेंके और बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया। कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक, छात्र संध्या थिएटर में मृत महिला के परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे थे।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद में एक्टर अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव और विरोध प्रदर्शन किया है। इस मामले में जेएसी नेताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगा है और पुलिस ने जेएसी के नेताओं को हिरासत में लिया है। मामला तब और बिगड़ गया जब प्रदर्शन के बाद वहां मौजूद कुछ अज्ञात एक्टर के घर के परिसर पर जबरन घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
जेएसी के 6 सदस्यों ने किया हमला: हैदराबाद पुलिस
इस मामले में हैदराबाद पुलिस का बयान आया है। जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के मुताबिक, ''उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी कमेटी जेएसी के 6 सदस्यों ने हमला किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कंप्लेंट नहीं हुई है।''
बता दें कि आज ही अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस से अपील की थी कि वो ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें। तो वहीं कल उन्होंने पीसी कर बताया था कि उन्हें हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना को लेकर दुख है। उन्होंने ये भी कहा था कि उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा रही है।
- Details
सैन फ्रांसिस्को: विश्व प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरुवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रसिद्ध तालवादक ए. शिवमणि और अन्य कलाकारों ने कुछ दूरी पर खड़े होकर महान तबला वादक को संगीतमय विदाई दी। दुनिया के सबसे बेहतरीन तबला वादकों में से एक हुसैन का फेफड़ों की बीमारी ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से उत्पन्न जटिलताओं के कारण सोमवार को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे।
उन्हें गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को के फर्नवुड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जाकिर हुसैन के अंतिम संस्कार में उनके सैकड़ों प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। शिवमणि और कई अन्य संगीतकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए थोड़ी दूरी खड़े होकर ड्रम बजाया। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने भी हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि रविवार को भी जाकिर हुसैन के निधन की खबर फैल गई थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






