ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): अभिनेता शाहिद कपूर और रणदीप हुड्डा खास दोस्त हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान हुड्डा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में अभिनय से जुड़े एक वर्कशॉप के दौरान रणदीप ने उन्हें डरा दिया था। शाहिद कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वर्कशॉप शुरू किया था, जिसमें रणदीप ने उन्हें डरा दिया था। हालांकि, बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

लाइव सेशन में शाहिद ने बताया कि हुड्डा वर्कशॉप में उनके सीनियर थे और उनके जोश को देखकर वह उनसे डरते थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके बीच दोस्ती का मजबूत रिश्ता बन चुका है। शाहिद ने ये भी बताया कि अब वह रणदीप के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। शाहिद ने बताया, "रणदीप हुड्डा मेरे साथ एनएसडी में थे, मैं कैसे भूल सकता हूं? वह मेरे पुराने दोस्त हैं।" शाहिद कपूर अभिनेता-दोस्त रणदीप के साथ विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा इस शुक्रवार यानी 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, इससे पहले एक बार फिर से एक्टर की इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के कट्स का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म से जुड़ी खबरों में बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले देवा को यू/ए सर्टिफिकेट पाने के लिए सीबीएफसी की तरफ से सुझाव दिया गया है। जिसके बाद फिल्म से एक सीन हटाया गया है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद से शाहिद कपूर कॉप ड्रामा देवा में जल्द ही नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म को अभी तक सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

फिल्म का डायरेक्शन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं, जिनसे फिल्म में शाहिद कपूर और लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के बीच हुए लिप-लॉक के सीन को हटाने के लिए कहा गया है। हालांकि, इसके पहले भी फिल्म से कई सीन्स हटाए जा चुके हैं, जिनमें कई शब्दों, इशारों और डायलॉग्स शामिल हैं। सीबीएफसी की तरफ से कहे जाने के बाद फिल्म से 6 सेकेंड के सीन को हटा दिया गया है।

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): अभिनेत्री मालविका मोहनन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में नजर आएंगी। मलयालम सिनेमा के सफल निर्देशक सत्यन एंथिकड अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। वहीं, मोहनलाल स्टारर ‘हृदयपूर्वम’ में मालविका के सफल करियर में चार चांद लगाने का काम करेगा। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी को कोच्चि में पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू होगी। अभिनेता मोहनलाल 14 फरवरी को सेट पर शामिल होंगे।

हालांकि, मोहनलाल स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में अपनी भूमिका के बारे में मोहनन ने डिटेल्स को गुप्त रखा है। फिल्म निर्माताओं ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मालविका मोहनन, निर्देशक पा रंजीत की फिल्म ‘थंगालान’ में अभिनेता विक्रम के साथ नजर आई थीं। फिल्म में मोहनन के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अभिनेत्री मालविका मोहनन के अभिनय करियर पर नजर डालें तो वह क्षेत्रीय फिल्मों से लेकर ‘थंगालान’ और ‘राजासाब’ जैसे पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ चुकी हैं।

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने बताया कि प्रशंसकों की मांग पर 7 फरवरी को एक बार फिर से ‘इंदर’ और ‘सुरु’ की कहानी दिखाई जाएगी। साल 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म को प्रशंसकों से मिले प्यार पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा, " ‘सनम तेरी कसम’ के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ।

फिल्म की री-रिलीज को लेकर देश के कई हिस्सों से प्रशंसकों की अपील को देखना उत्साहजनक है। इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है और एक बार फिर से बड़े पर्दे पर इसके जादू को देखना एक ऐसी भावना है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इस प्रेम कहानी को जिंदा रखने के लिए धन्यवाद!" फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "जब से ‘सनम तेरी कसम’ रिलीज हुई, इसने लोगों के दिलों में जगह बना ली। रिलीज के इतने सालों बाद भी प्रशंसकों ने इसके फिर से रिलीज होने के लिए जोर दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख