- Details
मुंबई: हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का लंबा इतिहास रहा है। मूक सिनेमा के दौर से लेकर ब्लैक एंड व्हाइट और रंगीन सिनेमा तक जिन चंद कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई, उनमें हिंदी सिनेमा के मशहूर शोमैन राज कपूर का नाम शामिल है। आइए जानें राज कपूर की 100वीं जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्सों पर गौर फरमाते हैं:-
पहली फिल्म में पड़ा जोरदार थप्पड़
फिल्मी करियर की शुरुआत भी उनकी तरह ही निराली है। क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राज कपूर का फिल्मी करियर एक चांटे के साथ शुरू हुआ था। पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राजकपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ मुंबई आए और यहां उन्होंने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की। उनके पिता ने उन्हें मंत्र दिया कि राजू नीचे से शुरुआत करोगे तो ऊपर तक जाओगे। पिता की इस बात को गांठ बांधकर राजकूपर ने 17 साल की उम्र में रंजीत मूवीकॉम और बाम्बे टॉकीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटब्वॉय का काम शुरू किया। उस वक्त के मशहूर निर्देशकों में शुमार केदार शर्मा की एक फिल्म में क्लैपर ब्वॉय के रूप में काम करते हुए राज कपूर ने एक बार इतनी जोर से क्लैप किया कि फिल्म के हीरो की नकली दाड़ी क्लैप में फंसकर बाहर आ गई।
- Details
हैदराबाद: पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ के बीच महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को शनिवार को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत तो मिल गई थी, लेकिन रिहाई नहीं हो सकी थी। अब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले में जेल से रिहा हो गए हैं।
एक्टर को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बाद में तेलंगाना कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी थी। इसके बावजूद एक्टर को रात जेल में ही बितानी पड़ी। लेकिन अब वे जेल से बाहर आ गए हैं। नामपल्ली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा था। जिसके बाद उन्हें कल चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था।
हालांकि बाद में, एक्टर को 50,000 रुपए के प्राइवेट बॉन्ड पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। एक्टर तो चार हफ्ते के लिए बेल मिली है। अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविंद के साथ जेल से निकलते नजर आए। जेल से रिहा होते ही एक्टर गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।
- Details
मुंबई: सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक होती नजर आ रही है। सुपरस्टार की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स घुस गया। बाद में जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाने की कोशिश की।
शख्स ने कहा- 'बिश्नोई को बोलूं क्या'
सलमान खान की शूटिंग साइट पर व्यक्ति अवैध तरीके से घुस गया था। पूछताछ करने पर शख्स ने कहा- 'बिश्नोई को बोलूं क्या।' सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध शख्स को पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
सलमान खान को मिली है वाई प्लस कैटिगिरी की सुरक्षा
बता दें कि सलमान खान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की इसी साल 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुपरस्टार को सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटिगिरी की सुरक्षा मिली हुई है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
- Details
मुंबई (जनादेश ब्यूरो): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी भरा संदेश मिला है।
मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया है। कंट्रोल रूम को गुरुवार रात करीब 12:00 बजे धमकी भरा मैसेज मिला। इसमें लिखा है कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई पर एक गाना लिखा गया है, उसे नहीं छोड़ा जाएगा।
एक्टर सलमान खान को मिली एक और धमकी, मुंबई पुलिस कर रही जांच
धमकी भरे मैसेज में आगे लिखा है, "एक महीने के अंदर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा, गाना लिखने वाले की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है तो वह उन्हें बचाएं।" फिलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है।
इससे पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को बुधवार को पकड़ा गया और महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






