- Details
प्रयागराज: जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। संगम तट पर उनकी संन्यास दीक्षा हुई।
शाम को किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनको अखाड़े मेंं धर्मध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक कराया गया।
दीक्षा लेकर बनीं महामंडलेश्वर, नया नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरि
फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बृहस्पतिवार को ही महाकुंभ नगरी पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह सेक्टर-16 संगम लोवर मार्ग स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर पहुंची। इसके बाद उनकी संन्यास दीक्षा क्रियाएं आरंभ हुईं। आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक संन्यास दीक्षा हुई। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य संतों की मौजूदगी मेंं धार्मिक क्रियाएं हुईं। इसके बाद शाम को संगम तट पर पिंडदान हुआ।
- Details
मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला करने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मजदूरों के बीच एक झोपड़ी में रुका हुआ था। आरोपी की पहचान मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आरोपी ठाणे की एक बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था।
पुलिस के अनुसार, ठाणे में पकड़ा गया आरोपी वही व्यक्ति है जो सैफ अली खान पर हुए हमले के लिए वॉन्टेड था। अब उसे बांद्रा लाकर पुलिस पूछताछ करेगी। सैफ अली खान के घर की सीढ़ियों से उतरते हुए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को देखा गया था। उसके पोस्टर मुंबई और आसपास के जगहों पर पुलिस ने लगाए थे, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।
इससे पहले शनिवार को सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़े एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने मुंबई से भी दो लोगों को हिरासत में लिया था।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने भी महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस पर सैफ अली खान पर हुए हमले और कानून-व्यवस्था की राज्य में स्थिति को लेकर हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में सैफ अली खान पर हुए भीषण हमले को लेकर फडणवीस सरकार पर निशाना साधा गया।
मुखपत्र सामना में कहा गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।
मुंबई में किसी को कानून का डर नहीं है
सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर बांद्रा की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग में रहते हैं। फिर भी एक व्यक्ति अभिनेता के घर में घुस जाता है और उन पर हमला कर भाग जाता है। इसका मतलब है कि हमलावर सैफ और उनके परिवार से अनजान नहीं था। तो क्या सैफ पर हुए हमले को कानून व्यवस्था से जुड़ा माना जाए? इसे लेकर असमंजस की स्थिति है।
- Details
मुंबई: पोर्नोग्राफी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक व्यवसायी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा महीने भर पहले ही अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राज कुंद्रा से बैलार्ड एस्टेट कार्यालय में पूछताछ की थी। कुंद्रा का बयान पिछले महीने दिसंबर में दर्ज हुआ था। ईडी अधिकारी ने पुष्टि की कि एजेंसी से दूसरा समन मिलने के बाद कुंद्रा जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए थे।
बता दें, पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को ईडी ने 2 दिसंबर को दूसरा समन जारी किया था। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 4 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले कुंद्रा को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए पहले ही समन भेजा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने ईडी से कुछ अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसे ईडी ने स्वीकार करते हुए उन्हें 4 दिसंबर तक का समय दिया था। मामले में ईडी ने व्यावसायी राज कुंद्रा, अभिनेत्री गहना वशिष्ठ समेत कई संदिग्धों को समन भेजा था। इन सभी को ईडी के समक्ष जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






