- Details
नई दिल्ली: लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया। शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।
उनके निधन के बाद बेटे अंशुमान सिन्हा ने कहा, 'आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।'
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। लोक गायिका कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार थीं, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। दिग्गज गायिका वेंटिलेटेर पर थीं, जिनका आज रात 9 बजकर 20 मिनट पर सेप्टीसीमिया की वजह से रिफ्रैक्टरी शॉक होने का बाद निधन हो गया।
शारदा सिन्हा को बिहार की 'स्वर कोकिला' भी कहा जाता था। शारदा सिन्हा ने तमाम छठ गीतों को अपनी आवाज दी थी। छठ पर्व के दौरान उनके इस दुनिया से अलविदा लेने से देश में शोक की लहर है।शारदा सिन्हा के पति का हाल ही में ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसके बाद से उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी थी।
- Details
मुंबई (जनादेश ब्यूरो): फिल्म अभिनेता सलमान ख़ान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार को ट्रैफिक कंट्रोल को एक मैसेज आया, जिसमे अज्ञात शख्स ने धमकी दी। सूत्रों ने बताया कि मैसेज करने वाले ने 2 करोड़ रुपये की मांग की। पुलिस सूत्रो के अनुसार, मैसेज करने वाले ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नही मिले, तो सलमान खान को जान से मार देगा।
सलमान को 18 अक्टूबर को भी मिली थी जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि हाल के दिनों में सलमान खान को कई बार जान मारने की धमकी मिली है। हाल ही में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी धमकी मिली थी, जिसके बाद धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया था। बॉलीवुड अभिनेता सलमान ख़ान को बीते 14 दिनों में जान से मारने की 3 धमकियां मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी हत्या कांड के बाद लगातार सलमान को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। पहली धमकी 18 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्स ऐप नंबर पर भेजी गई थी, जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया था।
- Details
नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उसके भाई और पिता को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर रद्द ही रहेगा। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट का लुक आउट सर्कुलर रद्द करने का फैसला बरकरार रहेगा। साथ ही सीबीआई की अपील भी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज कर दी गई। रिया चक्रवर्ती उसके भाई और पिता के खिलाफ सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।
सीबीआई को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: सुप्रीम कोर्ट
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई पर बड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि हम चेतावनी दे रहे हैं। आप सिर्फ इसलिए इतनी तुच्छ याचिका दायर कर रहे हैं क्योंकि आरोपियों में से एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति है। इस पर यकीनन बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इनकी समाज में गहरी जड़ें है। सीबीआई अगर जुर्माना और कुछ कड़ी टिप्पणियां लेना चाहती है तो मामले में बहस करें।
- Details
मुंबई: मुंबई पुलिस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने जमशेदपुर से उस आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
18 अक्टूबर को मिली थी धमकी
मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा एक मैसेज मिला था। इस मैसेज के मिलने के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मुंबई पुलिस ने कहा, "जमशेदपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की गई और धमकी वाले मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे मुंबई लाया जाएगा।"
बता दें कि मुंबई पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा है, उसने 21 अक्टूबर को एक माफी वाला मेल भी भेजा था। इसमें उसने 18 अक्टूबर को सलमान खान को धमकी देने वाले मैसेज को लेकर बात की थी। उसने कहा था कि धमकी वाला मैसेज गलती से चला गया था।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






