- Details
मुंबई: सैफ अली खान के घर में घुसकर हमलावर ने उनपर चाकू से वार किया, जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया। सैफ अली खान की सर्जरी कर चुके डॉक्टर ने कहा है कि अब वह खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं। वहीं सैफ के रिश्तेदार और घरवाले लगातार उन्हें देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।
बदहवास पहुंचीं सैफ की बेटी सारा, साथ थे इब्राहिम
सबसे पहले सैफ को देखने के लिए उनकी बेटी सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ पहुंचीं। सैफ अली खान पर हमले की इस खबर ने जहां हर किसी को हैरान किया है वहीं उनके अपने और घरवाले लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सारा अली खान अपने पापा के बेहद करीब हैं और सैफ की पहली संतान हैं।
सैफ की इकलौती बेटी सारा भी पापा के बारे में सुनकर बदहवास दौड़ती हुईं उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं। सारा के साथ इस दौरान इब्राहिम अली खान भी थे। वहीं करीना कपूर सैफ के लिए लगातार कई बार हॉस्पिटल के चक्कर काट चुकी हैं।
- Details
मुंबई (जनादेश ब्यूरो): बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
- Details
मुंबई (जनादेश ब्यूरो): अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। फिल्म ने अब तक पर्दे पर 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। 'पुष्पा 2' ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लेकिन आने वाले समय में कुछ ऐसी फिल्में थिएटर में दस्तक देने वाली हैं, जो 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर': लिस्ट में पहला नाम 'सिकंदर' का है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है जो फैंस को काफी पसंद आया। एआर मुरुगदॉस के डायरेक्शन फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज हो सकती है।
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2': लंबे समय से दर्शक 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सनी देओल स्टारर इस फिल्म का सीक्वल 'बॉर्डर 2' की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
- Details
मुंबई: जाने-माने फिल्म मेकर, कवि और लेखक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। प्रीतीश ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनुमप खेर ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर नंदी के निधन पर शोक जताया है।
अनुपम खेर ने लिखा है- 'मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और अद्वितीय संपादक और पत्रकार, मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरी सहायता प्रणाली और शक्ति का एक बड़ा स्रोत थे। हमने बहुत सी बातें शेयर कीं।'
'वो यारों का यार की सच्ची परिभाषा थे...'
अनुपम खेर ने आगे लिखा- 'वो उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं। हमेशा जीवन से भी बड़ा। मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखीं। पिछले कुछ समय से हम अक्सर नहीं मिलते थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






