- Details
नई दिल्ली: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर मुंबई पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एंगल पर जांच कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि वो आने वाले समय में कुछ और बॉलीवुड स्टार्स और राजनेताओं को निशाना बना सकता है।
इस बीच ओडिया एक्टर बुद्धादित्य मोहंती ने एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई से अगले टारगेट राहुल गांधी को बनाने की मांग कर दी। उनके इस विवादित बयान पर अब बवाल मच गया है। इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने इस विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में एक ओडिया एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर कही थी ये बात
बुद्धादित्य मोहंती ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। मोहंती ने इस पोस्ट में लिखा, ''महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना राहुल गांधी होना चाहिए।'' हालांकि, इस पोस्ट पर बवाल मचने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
- Details
मुंबई: अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिल रही धमकियों पर अपना बयान जारी किया है। सलीम खान ने कहा कि सलमान खान को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसने आज तक एक कॉकरोच भी नहीं मारा। सलीम खान ने कहा, धमकी केवल जबरन वसूली का मामला है। पिछले साल से सलमान खान को हत्या की धमकी मिल रही है। खासतौर पर बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से परिस्थिति अब और भी खराब हो चुकी है।
हमने आज तक कॉकरोच भी नहीं मारा
एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने कहा, माफी मांगना, ये मानना है कि मैंने मारा है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हमने कभी किसी कॉकरोच को नहीं मारा। हम इन चीजों पर विश्वास नहीं करते हैं। सलीम खान ने सवाल किया, सलमान खान जाकर माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है? कितने जानवरों की आपने जान बचाई? सलीम खान अपने बेटे के पक्ष में बोलने के लिए सामने आए और उन्होंने कहा कि सलमान ने कोई क्राइम नहीं किया है।
- Details
नई दिल्ली (नरेन्द्र भल्ला): 14 अक्टूबर-विधानसभा चुनावों की घोषणा से ऐन पहले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने महाराष्ट्र की सियासत समेत बॉलीवुड में भी भूचाल ला दिया है। इसकी वजह भी है। एक जमाने में घड़ियां बनाने वाले बाबा कब व कैसे मुम्बई कांग्रेस का एक कद्दावर चेहरा बन गये, इसका अंदाजा तो उनके करीबी भी नहीं लगा पाए थे। जिस तेजी से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पैठ बनाते हुए दिग्गज़ फिल्मी सितारों के साथ अपने निजी रिश्ते बनाये, यह देखकर कई बड़े नेताओं को भी बाबा से रंज होता था। हालांकि बाबा को नजदीक से जानने वाले मानते हैं कि पिछले 45 बरस में बाबा ने शायद ही किसी को अपना दुश्मन माना हो।
लगातार तीन बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनने वाले बाबा 2009 में जब बांद्रा वेस्ट से चुनाव लड़ रहे थे,तब इस संवाददाता ने उनसे पूछा था कि "आखिर क्या वजह है कि राजनीति से लेकर बॉलीवुड और मुस्लिमों से लेकर हिन्दू धार्मिक संस्थाओं के लोग भी आपका गुणगान करने में कंजूसी नहीं बरतते? तब बाबा का जवाब था- मैं परोपकार करने में यकीन रखता हूँ और ये नहीं देखता कि कौन मेरे मजहब का है और कौन हिंदू है।
- Details
नई दिल्ली: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार साल 2022 के लिए दिए गए। समारोह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। मंच पर पुरस्कार प्राप्त करने से पहले अभिनेता अपने सफर की झलक देखकर कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गए।
हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद व्यक्तिगत रूप से वह सम्मान को ग्रहण करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। अभिनेता ने पुरस्कार स्वीकार किया और मंच पर राष्ट्रपति के साथ तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को संबोधित किया और कुछ अनसुने किस्से भी लोगों के साथ साझा किए।
उन्होंने कहा, "पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद लोगों से मुझे खूब बधाइयां मिली, जिसके बाद मेरा दिमाग थोड़ा सा खराब होने लगा था।" उन्होंने आगे कहा, "मुंबई में एक स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कहा गया था कि मृगया अगर अच्छी लगी तो उसका वितरण किया जाएगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






